Post Top Ad
Sunday, March 21, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
पंजाब
पंजाब, निहंगों के तलवार से हमले मैं दो एस.एच.ओ घायल, दोनों हमलाबर भी एनकाउंटर में ढेर।
पंजाब, निहंगों के तलवार से हमले मैं दो एस.एच.ओ घायल, दोनों हमलाबर भी एनकाउंटर में ढेर।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
पंजाब के तरनतारन में पुलिस और दो निहंगों के बीच झड़प हो गई, निहंगों ने पुलिस पर तलवार से हमला कर दो पुलिस अधिकारियों को घायल कर दिया जिसके बाद पुलिस ने अपनी सुरक्षा में फायरिंग की और दोनों निहंगों का एनकाउंटर कर दिया, हमले में घायल पुलिसवालों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि तरनतारन में पुलिस के साथ निहंगों की मुठभेड़ में दो इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। एसएचओ नरेंद्र सिंह और एसएचओ बलविंदर सिंह पर निहंगों ने हमला किया, घायल हालत में दोनों को अमृतसर के अमनदीप हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, निहंगों और पुलिस के बीच ये मुठभेड़ तरनतारन के सुरसिंह गांव में हुई। सूत्रों के मुताबिक, दो निहंग नादेड साहिब हजूर साहिब में एक हत्या कर यहां आए थे। जब इनका पुलिस से सामना हुआ तो पुलिस ने दोनों निहंगों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन इसी दौरान इन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें दो पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए, जवाब में पुलिस ने दोनों का एनकाउंटर कर दिया। निहंगों के हमले में एक पुलिस अधिकारी की उंगलियां कट गईं, जबकि एक के हाथ में गंभीर चोटें आईं हैं। दोनों पुलिसकर्मियों को घायल हालत में मौके से निकालकर अस्पताल ले जाया गया है, बताया जा रहा है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल, एनकाउंटर के बाद तरनतारन के सुरसिंह गांव में स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। बता दें कि पिछले साल पंजाब के ही पटियाला में निहंगों ने एएसआई हरजीत सिंह पर तलवार से हमला कर दिया था, इस हमले में उनकी कलाई कट गई थी। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सफल सर्जरी हुई थी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# पंजाब
Share This
About Ghatak reporter
पंजाब
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद