Post Top Ad
Thursday, March 11, 2021
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, भव्य कलश यात्रा के साथ संजय नगर में प्रारंभ हुई संगीतमय शिव पुराण की कथा।
रायसेन/देवरी, भव्य कलश यात्रा के साथ संजय नगर में प्रारंभ हुई संगीतमय शिव पुराण की कथा।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। नगर देवरी में शिवरात्रि के पावन पर्व पर देवरी संजय नगर में सप्त दिवसीय संगीतमय शिव पुराण कथा का शुभारंभ किया गया। कथा प्रारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा नगर देवरी में निकाली गई जिसमें महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर साथ चल रही थी वहीं सभी युवा डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए कलश यात्रा में साथ चल रहे थे। कलश यात्रा देवरी के मुख्य मार्गो से होती हुई देवरी संजय नगर हनुमान मंदिर के पास समापन हुई। कथा व्यास के रूप में पंडित राम नरेश शास्त्री के मुखारविंद से कथा लोगों को श्रवण कराई जा रही है। कथा के प्रथम दिवस कथा व्यास ने शिवपुराण की कथा सुनाते हुए भगवान शिव के विभिन्न चरित्रों के बारे में बताया एवं प्रथम दिवस शिवपुराण के महत्व के बारे में सभी को बताया की भगवान शिव साक्षात महाकाल है, अकाल मृत्यु करने वाले कलिकाल में भक्तों के मनोरथ पूर्ण करने वाले आज भगवान शिव का महापर्व महाशिवरात्रि के रूप में मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव का विवाह पार्वती के साथ हुआ था। कथा श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या मे महिला एवं पुरुष आ रहे हैं ।कथा प्रतिदिन दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक सुनाई जाएगी। कथा का आयोजन समस्त नगर वासियों के सहयोग से किया जा रहा है तथा 11 मार्च से 19 मार्च तक चलेगी।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद