Post Top Ad
Wednesday, March 24, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
दिल्ली
देश
रिटायर्ड फौजी को घर में घुसकर मारी गोली, वीडियो फुटेज आया सामने, क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर, क्या है मामला।
रिटायर्ड फौजी को घर में घुसकर मारी गोली, वीडियो फुटेज आया सामने, क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर, क्या है मामला।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
दिल्ली। द्वारका में सेना के पूर्व जवान की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। हत्यारे बाइक पर आए थे और उन्होंने पूर्व फौजी के ऊपर गोलियां चला दीं इससे उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस को एक CCTV फुटेज हाथ लगा है इसकी बिनाह पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला दिल्ली के जाफरपुर इलाके का है, यहां सेना के पूर्व जवान मुकेश अपने घर के आंगन में बैठे थे। तभी दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और मुकेश के घर में घुस गए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी इससे मौके पर ही मुकेश की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। मुकेश की उम्र 45 साल थी और आर्मी से रिटायर होने के बाद वो सरकारी नौकरी की तलाश में थे।
द्वारका के DCP संतोष कुमार मीणा ने बताया कि मुकेश के भाई राकेश का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वो जाफरपुर इलाके का बदमाश है। उन्होंने बताया कि मुकेश और राकेश की शक्ल काफी हद तक मिलती है, हो सकता है कि हमलावर मुकेश नहीं, बल्कि राकेश की हत्या करने के लिए आए हो। इस पहलू पर भी पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में उन्हें एक CCTV फुटेज भी मिला है इसकी मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। DCP संतोष मीणा ने बताया कि आरोपियों ने मुकेश के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, उनको 3 से 4 गोलियां लगी हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# दिल्ली
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद