Post Top Ad
Friday, March 12, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, मौसम ने बदली करवट, किसानों के चेहरों पर पंडी चिंता की लकींरे।
रायसेन/देवरी, मौसम ने बदली करवट, किसानों के चेहरों पर पंडी चिंता की लकींरे।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। नगर सहित ग्रामीण अंचल में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने किसानों की फिर चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को दोपहर को हुई तेज हवा, गरज औऱ बारिश से किसान परेशान नजर आए। किसानों ने बताया कि खेतों में इन दिनों गेहूं, चना, सरसों, तुअर, मसूर आदि फसल खेत खलिहान में है। वहीं थ्रेसर का कार्य भी चल रहा है। बारिश होने से फसल को नुकसान। किसानों ने बताया कि अगर और बारिश आ गई तो सब कुछ और खराब हो जाएगा। क्योंकि तेज हवा के साथ बारिश हुई जिससे भी दाने की चमक और रंग को नुकसान पहुंच सकता है और दाने काले हो सकते हैं।
शुक्रवार दोपहर 3 बजे व 4 बजे तेज हवा एवं बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हुई और आधा घंटा तक झमाझम हुई। इसके बाद रुक-रुककर बूंदाबांदी का दौर चला। इन दिनों खेतों में रबी मौसम की फसल की कटाई के बाद खेत खलिहान में रखी है लेकिन बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बेमौसम बारिश से खेतों में कटी फसल के ढेर भीग गए हैं।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद