रायसेन/देवरी, कोराना के बढ़ते मरीजो के चलते पुलिस प्रशासन हुआ सक्रिय, बिना मास्क वालों के काटे चालान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, March 31, 2021

रायसेन/देवरी, कोराना के बढ़ते मरीजो के चलते पुलिस प्रशासन हुआ सक्रिय, बिना मास्क वालों के काटे चालान।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

कोराना के बढ़ते मरीजो के चलते पुलिस प्रशासन हुआ सक्रिय, बिना मास्क वालों के काटे चालान।

रायसेन/देवरी, कोराना के बढ़ते मरीजो के चलते पुलिस प्रशासन हुआ सक्रिय, बिना मास्क वालों के काटे चालान।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। कोराना के बढ़ते मरीजो के चलते पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है, मास्क नहीं पहनने वालों की अब खैर नहीं है, ऐसे लोगों के पुलिस द्वारा चालान काटा गया। कोरोना संक्रमण के दोबारा फैलने और लोगों को बचाने के उद्देश्य से पुलिस ने कई बार लोगों को समझाइश दी लेकिन जनता पर इसका कोई असर नहीं पड़ा जिसके तहत बुधवार को मेन मार्केट मैं लगभग 10 बिना मास्क वाले लोगों के चालान काटे गए एवं बिना हेलमेट वाले 8 चालान काटे गए। थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी की गई हिदायतों का लोग पालन नहीं कर रहे हैं। लोग बिना मास्क के सड़कों पर घूम रहे हैं ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने सख्ती से निपटने के लिए अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि यदि कोरोना की दूसरी लहर से बचना है तो इसके लिए शहरवासियों को जागरूक होना पड़ेगा और मास्क लगाकर ही अपना और अपने परिवार का बचाव करना होगा। उन्होंने अपील की है कि लोग मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...