Post Top Ad
Friday, March 12, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, रिमझिम बारिश से मौसम में घुली ठंडक, गेहूं और चना की फसल को नुकसान।
रायसेन/बरेली, रिमझिम बारिश से मौसम में घुली ठंडक, गेहूं और चना की फसल को नुकसान।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। अचानक आसमान पर काले बादल छाए और तेज गड़गड़ाहट के साथ रिमझिम बारिश का दौर प्रारंभ हुआ। देखते ही देखते आसमान से पानी जैसे ही गिरना प्रारंभ हुआ किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी। अचानक हुई बारिश और मौसम में जहां ठंडक घुल गई वहीं हजारों एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल और कई खेतों में कटी रखी हुई चने की फसल के नुकसान का आकलन भी मौसम साफ होने के बाद लगाया जा सकेगा। तेज हवा और पानी के साथ शहर में लंबे समय तक बिजली की कटौती भी की गई वहीं सड़कों पर उभरे गड्ढों में बारिश का लबालब पानी भी भर गया। अब अगर बारिश का दौर यूं ही चलता रहा तो गेहूं की फसल को सर्वाधिक रुप से नुकसान होगा।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद