रायसेन/देवरी, जयगुरुदेव सत्संग समिति के सत्संगियों द्वारा निकाली गई कोरोना बचाओ एवं शाकाहार संदेश यात्रा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, March 28, 2021

रायसेन/देवरी, जयगुरुदेव सत्संग समिति के सत्संगियों द्वारा निकाली गई कोरोना बचाओ एवं शाकाहार संदेश यात्रा।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

जयगुरुदेव सत्संग समिति के सत्संगियों द्वारा निकाली गई कोरोना बचाओ एवं शाकाहार संदेश यात्रा।

  • 'कोरोना से जंग जीतने के संग, 2 गज की दूरी, मास्क है जरूरी' तख्ती पर नारा लिखकर लोगों को किया जाग्रत।

रायसेन/देवरी, जयगुरुदेव सत्संग समिति के सत्संगियों द्वारा निकाली गई कोरोना बचाओ एवं शाकाहार संदेश यात्रा।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। विश्व विख्यात बाबा जयगुरुदेव के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी शिष्य परम संत उमाकांत जी महाराज के आदेश से पूरे देश में शाकाहार नशा मुक्त का प्रचार प्रसार चल रहा है। उमाकांत जी महाराज के निर्देश से मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की जनपद पंचायत उदयपुरा की तहसील देवरी के जय गुरुदेव आश्रम के सत्संगी इन दिनों लोगों को शाकाहारी और सदाचारी रहने के लिए गांव-गांव जाकर प्रचार कर रहे हैं। सत्संगी गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से चर्चा कर सकाहारी होने के फायदे बताते हैं, वही दीवारों पर बाबा जी के संदेश भी लिख रहे हैं। इसके लिए सेवादारों के दो दल बनाए गए हैं एक साउंड द्वारा शाकाहार का प्रचार कर रहे हैं और दूसरे दीवारों पर शाकाहार के संदेशों के माध्यम से जन जागृति कर रहे हैं। ज्ञातव्य की उमाकांत जी महाराज के आदेश से देवरी आश्रम में मार्च 2020 से जो पहले लॉक डाउन लगा था तब से आज दिनांक तक रोज गरीब बेसहारा लोगों को भोजन भी वितरण किया जा रहा है। वहीं वर्तमान के पूरे संत उमाकांत जी महाराज के शिष्य मुकेश रघुवंशी ने बताया कि हमारे पूज्य महाराज श्री बाबा उमाकांत जी महाराज उज्जैन वालों ने कहा है की होली के पश्चात का जो समय है वह बहुत विनाशकारी है आप पूरे देश दुनिया गांव मोहल्ले परिवार वालों को सब को बता दें कि शाकाहारी हो जाएं यदि शाकाहारी हो गए तो आप बीमारियों से बच जाएंगे और प्रभु से के साथ आप का नाता भी जुड़ जाएगा वही दूसरे शिष्य नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि जो शुरू का लॉकडाउन लगा था तब से महाराज श्री के आदेश से गरीब बेसहारा लोगों को भोजन हमारी संगत द्वारा दिया जा रहा है और पूज्य महाराज जी ने हमें आदेश दिया है कि अंतिम सांस तक हमें भोजन वितरण करना है और हम कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...