Post Top Ad
Thursday, March 4, 2021
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, श्रीकृष्ण का अवतार जीव को जीव से प्रेम करना सिखाता है - दीदी माधवी।
रायसेन/बरेली, श्रीकृष्ण का अवतार जीव को जीव से प्रेम करना सिखाता है - दीदी माधवी।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नगर में चल रही श्रीमद़ भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा के चौथे दिवस भगवान के अवतारों के बारे में श्रद्धालुओं को कथा वाचक वृन्दावन धाम से पधारी राष्ट्रीय संत प्रवक्ता दीदी सखी माधवी श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए मस्तय अवतार, कूर्म अवतार, वारह अवतार, नरसिंह अवतार, वामन अवतार, श्रीराम अवतार, श्री कृष्ण अवतार की महिमा बताती हैं। कंस के अत्याचारों से धरती कांप रही थी, देवतागण परेशान थे, जब देवताओं ने भगवान नारायण की शरण ली तब भगवान ने देवताओं से कहा कि शीघ्र ही में माता देवकी के गर्भ से जन्म लूंगा और कंस के अत्याचारों को समाप्त करूंगा।
कथा में नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल के सरीखे भजनों पर महिलाएं नाचने लगी। कथा में कृृष्ण जन्म नंदबाबा की झांकी सजाई गई। कथा में दीदी माधवी ने कहा कि वासुदेव-देवकी मथुरावासियों को दुराचारी कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान ने कृृष्ण जन्म लिया। भगवान श्रीकृष्ण का अवतार जीव को जीव से प्रेम करना सिखाता है। कृष्ण ने कई लीलाओं के माध्यम से लोगो को संदेश दिये है। इन लीलाओं का सार समझने वाला व्यक्ति सदैव जीवन में सुखी रहता है। जीव को आत्मा की शांति के लिए प्रभु की शरण में जाने की इच्छा रहती है लेकिन मनुष्य में व्याप्त, तृष्णा, लोभ, पाप जैसी कई प्रवृत्तियां उसे प्रभु की शरण से दूर करती है। जीव तभी मुक्ति पा सकता है जब वो भागवत की कथा का श्रवण करे।
कथा वाचक दीदी माधवी कहती हैं कि तुलसीदास जी ने सबसे बड़ा तीर्थ सत्संग को बताया है। व्यक्ति को तीन चीजे बड़ी दुर्लभता से प्राप्त होती है। देह, सत्संग, मोक्ष इसलिए जब भी हमे सत्संग या संतो के प्रवचन सुनने का अवसर मिले तो हमे उसका फायदा उठाना चाहिए। अंत में कथा के मुख्य यजमान प्रीति पूरन सिंह धाकड, सुनील राय ने भगवान की आरती ऊतारी और श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद