कोरोना पर पीएम मोदी की चेतावनी - नहीं रोकी ये लहर तो दिख सकता है देशव्यापी असर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, March 17, 2021

कोरोना पर पीएम मोदी की चेतावनी - नहीं रोकी ये लहर तो दिख सकता है देशव्यापी असर।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

कोरोना पर पीएम मोदी की  चेतावनी - नहीं रोकी ये लहर तो दिख सकता है देशव्यापी असर। 

  • कोरोना संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग 
  • वैक्सीन खराब ना जाए, हर किसी को मिले मौका: PM 
  • RT-PCR टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दें राज्य: PM मोदी 
कोरोना पर पीएम मोदी की  चेतावनी - नहीं रोकी ये लहर तो दिख सकता है देशव्यापी असर।

कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में कहा कि दुनिया में कई कोरोना प्रभावित देश ऐसे हैं, जहां कोरोना की कई लहर सामने आई हैं. हमारे यहां भी कुछ राज्यों में अचानक से केस बढ़ने लगे हैं. 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रतिनिधियों के साथ कोरोना के बढ़ते संकट को लेकर मीटिंग की. पीएम मोदी ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि एक बार फिर टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट पर जोर देने की जरूरत है. महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, जैसे राज्यों में बढ़ रहे मामलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता व्यक्त की है. 
टेस्टिंग बढ़ाएं, गांवों को बचाना जरूरी
मुख्यमंत्रियों संग बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि टेस्ट-ट्रैक और ट्रीट को फिर से गंभीरता से लेना होगा. टेस्टिंग को बढ़ाना होगा, RT-PCR टेस्ट की संख्या 70 फीसदी से ऊपर लानी होगी. केरल-यूपी-छत्तीसगढ़ में रैपिड टेस्टिंग ही की जा रही है, जो चिंता का विषय है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले कि अब टियर 2 और टियर 3 शहरों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, अगर इन्हें नहीं रोका तो गांवों में मामले बढ़ सकते हैं औरऔर फिर कोरोना को संभाल पाना मुश्किल होगा
इस वेव को नहीं रोका तो
कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में कहा कि दुनिया में कई कोरोना प्रभावित देश ऐसे हैं, जहां कोरोना की कई लहर सामने आई हैं. हमारे यहां भी कुछ राज्यों में अचानक से केस बढ़ने लगे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश जैसे प्रदेशों में पॉजिटिव रेट काफी बढ़ा है. पीएम मोदी ने कहा कि अगर कोरोना की इस वेव को यहीं नहीं रोका गया तो देशव्यापी असर देखने को मिल सकता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जनता को पैनिक मोड में नहीं लाना है, भय का माहौल नहीं बनाना है. हमें जनता को परेशानी से मुक्ति दिलानी है और पुराने अनुभवों को फिर से इस्तेमाल में लाना होगा. 
वैक्सीनेशन पर भी दिया जाए ध्यान 
संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीनेशन की रफ्तार होनी चाहिए, तेलंगाना-आंध्र प्रदेश-यूपी में वैक्सीन वेस्ट का आंकड़ा दस प्रतिशत तक पहुंचा है. ये बिल्कुल नहीं होना चाहिए. देश में हम करीब 30 लाख वैक्सीन रोज लगा पाए हैं, ऐसे में इसी रफ्तार को बढ़ाना होगा इसके लिए वैक्सीन वेस्टेज को रोकना होगा.
पीएम मोदी के राज्यों को ये पांच मंत्र.. 
1.     ‘दवाई भी-कड़ाई भी’ का पालन करना होगा. 
2.    RT-PCR टेस्टिंग को बढ़ाना ही होगा.
3.    माइक्रो-कंटेनमेंट जोन बनाने पर जोर दिया जाए.
4.   वैक्सीन लगाने वाले केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए, सरकारी-प्राइवेट किसी में भी वैक्सीन लगाने की सुविधा हो.
5.    वैक्सीन की एक्सपाइरी डेट का भी ध्यान रखना होगा.  
आपको बता दें कि देश में बीते कुछ दिनों से लगातार हर रोज 20 हजार से अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, पंजाब और कर्नाटक ऐसे राज्य हैं, जहां ताजा मामलों के करीब 75 फीसदी केस सामने आ रहे हैं. यही कारण है कि पीएम मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मीटिंग बुलाई थी. 
बुधवार को हुई इस बैठक में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल नहीं हो सके. इन सभी मुख्यमंत्रियों के प्रतिनिधि बैठक में पहुंचे. 

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...