Post Top Ad
Monday, March 15, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/देवरी, नगरवासियों के सब्र की परीक्षा ना ले सरकार, नगर पंचायत बनाने के लिए नगरवासी दे चुके हैं हजारों ज्ञापन।
रायसेन/देवरी, नगरवासियों के सब्र की परीक्षा ना ले सरकार, नगर पंचायत बनाने के लिए नगरवासी दे चुके हैं हजारों ज्ञापन।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। नगरवासी सभी लोगों से लगा चुके हैं, गुहार नगर देवरी को नगर पंचायत बनाने के लिए हजारों ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम दे चुके हैं लेकिन अभी तक नगर पंचायत बनाने के लिए कोई भी पहल सरकार की तरफ से नहीं की गई है जबकि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने ही 2017 में नगर देवरी में घोषणा की थी कि आगामी चुनाव नगर देवरी में नगर पंचायत के कराये जाएंगे 4 साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक देवरी को नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिला ऐसे में अब नगर देवरी वासियों में आक्रोश उत्पन्न होने लगा है। अपने नेताओं के खिलाफ नगर देवरी के लोग आक्रोशित होने लगे हैं जबकि पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक रामपाल सिंह राजपूत से बहुत बार नगर देवरी को नगर पंचायत बनाने के लिए सभी लोग मिल चुके हैं। भूतपूर्व विधायक रामकिशन पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे एवं अन्य बड़े नेता एवं मंत्रियों से नगर देवरी के लोग मिल चुके हैं लेकिन अभी तक कहीं से भी नगर देवरी वासियों को उचित आश्वासन नहीं मिला जिससे अब नगर देवरी के लोगों में आक्रोश उत्पन्न होने लगा एवं सभी नगर देवरी वासी चुनाव बहिष्कार आंदोलन की राह पकड़ने को मजबूर हो रहे हैं। देवरी के लोगों का कहना है कि जिनके लिए हमने दिन-रात मेहनत चुनाव जिताने में की आज वही हमारी बात को सुनने के लिए तक तैयार नहीं है ऐसे में नगर देवरी के युवा ज्यादा आक्रोशित नजर आ रहे हैं और बात है भी सही क्योकि नगर देवरी में भाजपा एवं कांग्रेस के नेता चुनाव के समय सक्रिय होकर वोट डलवा ते हैं लेकिन जब देवरी विकास की बात आती है तो सभी लोग मुंह मोड़ लेते हैं। देवरी क्षेत्र सबसे पिछड़ा हुआ क्षेत्र है, देवरी में कोई भी सुविधा अभी तक नगर एवं क्षेत्रवासियों को नहीं मिली है। कहने को तो शहीद प्रकाश चंद खेल ग्राउंड बना दिया गया है लेकिन वह भी आधा अधूरा बनाया गया है। नगर देवरी को तहसील का दर्जा दिया गया है फिर भी अभी तक लोगों को तहसील के काम कराने के लिए उदयपुरा तक भागना पड़ता है। इन सब बातों को लेकर युवा एवं नगर एवं क्षेत्र के लोग कभी भी आंदोलन की राह पकड़ सकते हैं क्योंकि अपनी बात मनवाने के लिए सभी लोगों ने बहुत प्रयास कर लिए अब अपना अधिकार लेने के लिए लोग तैयार हो चुके हैं। इसी के उपलक्ष में नगर देवरी श्री राम जानकी मंदिर में रविवार के दिन शाम 4.30 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई जिसमें निर्णय लिया गया कि हम अंतिम बार प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने की कोशिश करेंगे अगर शिवराज सिंह चौहान समय देते हैं तो ठीक है नहीं तो फिर हम अपने तरीके से अपनी बात मनवाने के लिए वचनबद्ध रहेंगे, अब हम सभी मिलकर आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे जिससे कि हमारी देवरी का विकास हो सके एवं हमारी देवरी भी विकसित शहरों में गिनी जा सके। बैठक के माध्यम से सभी युवा एवं वरिष्ठ लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी एवं सभी लोगों का कहना है कि यह अंतिम बैठक है इसके बाद कोई भी बैठक नहीं बुलाई जाएगी, बस आर-पार की लड़ाई सरकार से लड़ी जाएगी।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद