रायसेन/देवरी, ग्राम हाथी डोल में चल रही संगीतमय श्री राम कथा का हुआ समापन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, March 5, 2021

रायसेन/देवरी, ग्राम हाथी डोल में चल रही संगीतमय श्री राम कथा का हुआ समापन।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

ग्राम हाथी डोल में चल रही संगीतमय श्री राम कथा का हुआ समापन।

रायसेन/देवरी, ग्राम हाथी डोल में चल रही संगीतमय श्री राम कथा का हुआ समापन।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। क्षेत्र की ग्राम हाथीडोल में विगत 7 दिनों से चल रही संगीतमय रामकथा का समापन किया गया। समापन अवसर पर युवा नेता नरेंद्र पटेल बाबू उपस्थित रहे एवं कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा व्यास ने रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगनलोगों को सुनाये एवं कहा कि रामचरित मानस हमारे जीवन में एक सेतु का काम करती हैं। रामचरित मानस से हमको बहुत कुछ सीखने की जरूरत है सभी लोग अपने-अपने घर में प्रतिदिन रामचरित मानस की चौपाइयों का पाठ किया करें जिससे कि घर में कभी भी दुख दरिद्रता नहीं आएंगी। कथा समापन अवसर पर युवा नेता नरेंद्र पटेल बाबू  ने व्यास पूजन कर एवं ब्राह्मण पूजन, कन्या पूजन कर कथा का समापन किया गया। कथा समापन के अवसर पर नरेंद्र पटेल बाबू, वीरेंद्र सिंह राजपूत, तिरुवन दुबे, मुकेश शर्मा, संतोष रघुवंशी, नरेंद्र लोधी, संजू बाबा आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रात के समय मृगन्नाथ सेवा समिति के सानिध्य में सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में आसपास एवं क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे, सभी ने कथा श्रवण का पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा समापन के अवसर पर भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...