Post Top Ad
Thursday, March 25, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, तहसीलदार ने सुनवाई नही कि तो कलेक्ट्रेड की खटखटाई कुंडी।
रायसेन/बरेली, तहसीलदार ने सुनवाई नही कि तो कलेक्ट्रेड की खटखटाई कुंडी।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शहर में अवैध रूप से कालोनियों का मकडजाल एनएच 12 और पिपरिया मार्ग के आसपास फैला हुआ है। सुविधाओं के नाम पर कोलोनाईजर नागरिकों के साथ वादा खिलाफी करने से बाज नही आ रहे हैं। यहां के कालोनाईजरों के खिलाफ तहसील और एसडीएम कार्यालय में कई बार आवेदन दिेय गए लेकिन आपसी तालमेल के चलते सुनवाई नही हो पा रही है। इसी क्रम में गत दिन श्रीनाथ कालोनी के संबंध में बरेली तहसीलदार को प्लाट धारकों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया था कि कालोनी में प्लाटों के ऊपर अवैध रूप से खेती की जा रही है। लेकिन कोलोनाईजर पर कोई कार्यवाही नगर प्रशासन के द्वारा नही की गई तो श्रीनाथ कालोनी के प्लाट धारक जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को आवेदन देने पहुंचे। श्रीनाथ कालोनी में रूपये प्राप्त करने के पश्चात रजिस्ट्री करने से मना करने बावत शिकायत लेकर जिला कलेक्ट्रेड प्लाट धारक पहुंचे। कलेक्ट्रेड में दिये गए आवेदन में कहा गया कि एक तो कालोनी में अवैध रूप से खेती की जा रही है। दूसरी ओर राशि चुकता करने के बाद भी भूमि स्वामि धीरेन्द्र बिदुआ द्वारा प्लाटों के रजिस्ट्री नही की जा रही है। आवेदन सौंपने वालों में विनोद गौर, परषोत्तम धाकड, भूषण भार्गव, नरेन्द्र चौधरी, अजब सिंह, प्रेमनारायण, जगेन्द्र सिंह, मयंक और कालोनाईजर श्याम भार्गव शामिल थे।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद