Post Top Ad
Friday, March 26, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
पड़ोसी देते थे पत्नी से रेप की धमकी, धमकियों से तंग आकर शिक्षक ने की आत्महत्या, क्लिक कर जाने क्या है पूरा मामला।
पड़ोसी देते थे पत्नी से रेप की धमकी, धमकियों से तंग आकर शिक्षक ने की आत्महत्या, क्लिक कर जाने क्या है पूरा मामला।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश। बहराइच से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक सरकारी स्कूल टीचर ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि कुछ दबंग टीचर उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करते थे और रेप की धमकी दिया करते थे, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है, जहां पर एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने सल्फास की कई गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। जनपद भदोही निवासी शिक्षक नीरज कुमार चौबे ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह जिस मकान में अपनी शिक्षक पत्नी के साथ किराए पर रहते हैं, उसमें रहने वाले एक शिक्षिका के पति समेत 4 अन्य सरकारी शिक्षक रहते हैं, ये दबंग किस्म के लोग हैं जो आए दिन उनकी पत्नी पर छींटाकशी और छेड़छाड़ करते थे। इन लोगों को कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन मानने के लिए तैयार नहीं, जिसकी वजह से वो अपनी जिंदगी खत्म कर रहे हैं।
मृतक ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि आरोपी शिक्षक उसकी पत्नी को भौजी कहकर चिढ़ाते हैं, इतना ही नहीं उसी के सामने उसकी पत्नी का रेप करने की धमकी देते है, जिससे वो बेहद परेशान है और उसका सामाजिक और मानसिक उत्पीड़न हो रहा है जिसके कारण उसकी जीने की इच्छा खत्म हो गई है और वो सुसाइड कर रहा है। मृतक ने अपने सुसाइड नोट में अपनी मानसिक उत्पीड़न की स्थिति का बयान करते हुए 29 बार 'इतना परेशान' शब्द का प्रयोग किया है।
बहराइच में एक सरकारी शिक्षक ने तीन अन्य शिक्षकों के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट लिखकर उसे व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया और सल्फास की कई गोलियां खा लीं। शिक्षक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जनपद भदोही निवासी शिक्षक नीरज कुमार चौबे ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि वह जिस मकान में अपनी शिक्षक पत्नी के साथ किराए पर रहते हैं, उसमें रहने वाले एक शिक्षिका के पति समेत 4 अन्य सरकारी शिक्षक रहते हैं, ये लोग सभी दबंग किस्म के हैं और आए दिन उसकी पत्नी पर छींटाकशी करते हैं, उनकी दबंगई का आलम ये है कि उनके खिलाफ कोई भी कुछ भी नहीं बोलता।
वहीं मृतक की पत्नी ने बताया कि आरोपी शिक्षक रोज उसपर गंदे और भद्दे कमेंट्स कर हंसते थे। हमारा और उनका कमरा आमने सामने था जब हम खाना बनाते थे वो आकर बार- बार पूछते थे कि भौजी क्या बना रही हो आप। आधी रात तक तेज आवाज में गाना सुनाते थे, छत पर कपड़े डालने जाते तो बोलते थे देखो वो कौन जा रहा है। मेरे मना करने के बावजूद वो मेरी बच्ची को जबरदस्ती अपने कमरे में ले जाते थे, जिससे मैं उनके कमरे में आऊं। मुझे देखकर गंदे कमेंट करके जोर-जोर से हंसते थे और मेरे पति को ब्लैकमेल करते थे। नीरज सिंह, मोहम्मद आरिफ, अनिल साहनी और नारायण गुप्ता ये चारों लोग हमें परेशान करते थे। मृतक की पत्नी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से अपने ट्रांसफर की गुजारिश की है।
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि मृतक शिक्षक ने सुसाइड लेटर लिखकर वायरल किया और फिर सल्फास की गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर शिक्षक नीरज चौबे को लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक नीरज चौबे की पत्नी आकांक्षा मिश्रा की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। सभी आरोपी मौके से फरार हैं, उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नीरज सिंह, अनिल साहनी, मोहम्मद आरिफ और नारायण सेवक गुप्ता के खिलाफ धारा 306/294/504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद