नेता निकले जनसम्पर्क के लिए, बदमाशो ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक कार्यकर्ता की मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, March 31, 2021

नेता निकले जनसम्पर्क के लिए, बदमाशो ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक कार्यकर्ता की मौत।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

नेता निकले जनसम्पर्क के लिए, बदमाशो ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक कार्यकर्ता की मौत।

नेता निकले जनसम्पर्क के लिए, बदमाशो ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक कार्यकर्ता की मौत।नेता निकले जनसम्पर्क के लिए, बदमाशो ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक कार्यकर्ता की मौत।

बिहार। बताया जाता है कि जख्मी राजद नेता की मां मुखिया का चुनाव लड़ने वाली हैं, इसी को लेकर राजद नेता अपने पंचायत क्षेत्र में जनसम्पर्क के लिए निकले थे तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बिहार में एक बार फिर से अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए हैं, सूबे के खगड़िया जिले में राजद नेता साकेत सिंह और उनके समर्थक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे उनके एक समर्थक की मौत हो गई। वहीं, खुद साकेत सिंह भी बुरी तरह घायल हो गए हैं। चुनावी रंजिश में वारदात होने की आशंका बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि पंचायत चुनाव से पूर्व खगड़िया में बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए आपराधिक वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया है। राजद के स्थानीय नेता और उनके एक समर्थक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है, घटना के बाद से इलाका पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। बताया जाता है कि जख्मी राजद नेता की मां मुखिया का चुनाव लड़ने वाली हैं, इसी को लेकर राजद नेता अपने पंचायत क्षेत्र में जनसम्पर्क के लिए निकले थे तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है, फिलहाल आरोप पुलिस की गिरफ्त से फरार है।

बिहार में रुक नहीं रहा अपराध

बता दें बिहार में नीतीश सरकार के सुशासन के दावे लगातार फेल होते नजर आ रहे हैं। सूबे में अपराध की घटनाएं कम होती नजर नहीं आ रही हैं। हाल ही में बिहार के नालंदा में एलआईसी अधिकारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, इसके अलावा छपरा में वार्ड मेंबर के मर्डर की भी घटना सामने आई थी। वही पटना में बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने उसकी मां की हत्या कर दी, इन तीन वारदातों को लेकर सुशासन पर सवाल उठे थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...