रायसेन/बरेली, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिले - पाठक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, March 12, 2021

रायसेन/बरेली, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिले - पाठक।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिले - पाठक।

  • नगरोदय अभियान के अन्तर्गत कई हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित।

रायसेन/बरेली, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिले - पाठक।

घातक रिपोर्टर, रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नगर परिषद में जो कार्यक्रम रखा गया है हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा हमेशा गरीबों का हित चाहा है। नगर परिषद के माध्यम से इस नगर में गरीबों की सेवा की जा सके उसके लिए यह नगरोदय इसलिए रखा गया है। नगर में इस बात की जानकारी हो सके कि हमे कौन-कौन सी योजनाएं शासन के द्वारा प्रदान की जा रही हैं और उन योजनाओं का क्रियान्वयन करने के लिए आप जिन्हे परिषद में चुनकर भेजते हैं वह इन योजनाओं का क्रियान्वयन करते हैं जिससे आप सभी लाभान्वित होते हैं। में यह विश्वास रखता हूं कि यहां पर नगर परिषद के अधिकारी भी मौजूद हैं जो हमारे पूर्व में यदि जो हितग्राही जो पात्र है जो किसी भी योजनाओं से वंचित रह गया है उसे इन योजनाओं का लाभ दिलायें। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री की धारण के अनुरूप लाभ गरीबों को यहां पर मिलेगा इसके लिए नगर परिषद को हर योजनाओं का क्रियान्वयन करना पडेगा तभी प्रदेश के मुख्यमंत्री का सपना सच होगा। उक्त उद्गार नगर परिषद में आयोजित नगरोदय अभियान के तहत नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पाठक ने मंच के माध्यम से कही।


वहीं भाजपा के पूर्व विधायक रामकिशन पटैल ने कहा कि यह कार्यक्रम संपूर्ण मध्यप्रदेश में एक साथ चल रहा है। नगरोदय अभियान कार्यक्रम चल रहा है इसमें हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ हर हितग्राही को मिलना चाहिए प्रधानमंत्री आवास योजनाओं की जो किस्तें रूकी हुई थीं आज प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने एक साथ क्लिक कर डाल दी हैं। इसी प्रकार से संबंल योजना के जिनके पास कार्ड नही हैं में सभी से आग्रह करता हूं कि उस कार्ड को वह बनवा लें क्योंकि इस कार्ड से कहीं कोई क्षति होती है तो उस कार्ड से उसकी क्षतिपूर्ति हो सके। ऐंसी सभी नगरोदय अभियान के अन्तर्गत आने वाली योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी पूर्व विधायक के द्वारा दी गई। नगरोंदय अभियान कार्यक्रम नगर परिषद प्रांगण में रखा गया था। सर्व प्रथम कार्यक्रम के अतिथि पूर्व विधायक रामकिशन पटैल, पूर्व नपा अध्यक्ष सुरेश पाठक, सीएमओ श्याम सुन्दर श्रीवास्तव, पूर्व नपा उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, जनपद अध्यक्ष मकरंद सिंह पटैल, जोधाराम ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन रघुवंशी, विनोद साहू, लाखन सिंह राजपूत ने कन्यापूजन किया तत्पश्चात राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाईव टेलीकास्ट जो स्क्रीन के माध्यम से बताया जा रहा था उसे सभी ने देखा।


इन योजनाओं का नपा से किया गया क्रियान्वयन

नगर परिषद बरेली में मध्यप्रदेश शासन की हितग्राही मूलक योजना के अन्तर्गत नगर में विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियाों को लाभान्वित किया गया है। कोरोना महामारी के कारण फुटपात पर धंधा करने वाले व्यवसायी जो कोराना से प्रभावित हुए उनका व्यवसाय पुन: प्रारंभ करने के उद्देश से प्रधानमंत्री ऋण योजना के अन्तर्गत नपा के द्वारा 731 हितग्राहियों को 10-10 हजार रूपये बेंकों के द्वारा वितरण किये गए। निकाय में नि:शक्तजनों, दिव्यागों, वृद्धाजनों, विधवा महिलाओं के लिए कल्याणी पेंशन योजना तथा मानषिक विक्लांग के लिए पेंशन योजना के अंतर्गत 2546 हितग्राहियों को प्रतिमाह 600 रूपये वितरण किये जा रहे हैं।


वहीं आवास योतना के अन्तर्गत 2.50 लाख रूपये की सहायता राशि प्रथम डीपीआर में 677 हितग्राहियों को पूर्व में पूर्ण राशि का वितरण किया जा चुका है, द्वितीय डीपीआर में 449 हितग्राहियों को एवं तृतीय डीपीआर में 604 हितग्राहियों को प्रथम एवं द्वितीय किश्त का भुगतान किया जा चुका है और चौथी डीपीआर में 567 हितग्राहियों को द्वितीय किश्त केन्द्रांश का भुगतान किया जा चुका है। कुल 2297 हितग्राहियों को आवास हेतु लाभान्वित किया गया है। इसी प्रकार निकाय में पंचम डीपीआर में 453 हितग्राही स्वीकृत है जिनको शासन से राशि प्राप्त होने पर लाभान्वित किया जायेगा। वहीं संबल योजना सहायता राशि 2 लाख प्रतिहितग्राही के मान से 40 हितग्राहियों को स्वीकृत की गई है। वहीं अन्तेष्टी सहायता राशि 5 हजार रूपये 64 हितग्राहियों को प्रदान किये गए। मध्यप्रदेश कर्मकार मंडल योजना के अन्तर्गत 83 हितग्राहियों को विवाह सहायता राशि स्वीकृत कर प्रदाय की गई है।


गरीब वर्ग के हितग्राहियों के लिए रोजगार प्रारंभ करने के लिए 02 लाख रूपये की राशि के 07 प्रकरण स्वीकृत किये गए। राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन के अन्तर्गत राजागार हेतु 100 डाटा एंट्री कम्प्यूटर ऑपरेटर का प्रशिक्षण एवं 100 महिला हितग्राहियों के लिए सिलाई का नि:शुल्क दिया गया है। वहीं प्लेम्बर के लिए 120 हितग्राहियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...