Post Top Ad
Saturday, March 13, 2021
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, ग्राम चैनपुर में चल रहे पांच दिवसीय पुनेम प्रवचन।
रायसेन/सिलवानी, ग्राम चैनपुर में चल रहे पांच दिवसीय पुनेम प्रवचन।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। चैनपुर मे कोयातोड़ गोंडवाना महासभा के तत्वधान में पांच दिवसीय शंभू नरका ज्ञान यज्ञ बड़ादेव महापुराण का विशाल आयोजन गौड़ी धर्म के गुरू पूनेम आचार्य एवं प्रवचन कर्ता रमन शाह उइके देवरी विकासखंड धनौरा जिला सिवनी पुनेम का आज चतुर्थ दिवस पर प्रवचन में संस्कारों पर प्रवचन हुए। उन्होंने कहा पहला है जन्म संस्कार, विवाह संस्कार, मृत्यु के बाद में संस्कार में कम से कम पैसा खर्चा करना चाहिए। विवाह संस्कार में बर्तन ही देना चाहिए अगर पैसा चाहिए हकीकत में कपड़ों की जगह पैसा देना चाहिए। ताकि पैसा तुरंत काम आ सके मृत्यु वाले घर में भोजन को बंद करना चाहिए। जिसके घर में मृत्यु हुई है उसका सहयोग करें। समाज में व्याप्त गरीबी को दूर करने का सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। साथ ही जो अशिक्षा फैली हुई है उसे दूर करने के लिए सभी लोगों को मिलकर प्रयास करना चाहिए और समाज में महिलाओं का सम्मान जरूरी है। बहनों-बेटियों माता का सम्मान समाज में प्रत्येक पुरुष को करना चाहिए और उनको शिक्षित भी करना चाहिए। घर परिवार में मां-बेटी का कभी अपमान निरादर ना होने पाए। इस बात का ध्यान रखना चाहिए। लोगों को मांस-मदिरा से दूर रहना चाहिए।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद