Post Top Ad
Wednesday, March 3, 2021
ग्वालियर पुलिस ने किया अंधेकत्ल का पर्दाफाश।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
भोपाल। थाना पुरानी छावनी क्षेत्रांर्तगत तीन दिन पूर्व रायरू गांव के पास मिले शव की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर मध्य पंकज पाण्डे तथा नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुरानी छावनी निरीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह के नेतृत्व में टीम का गठन कर घटना की छानबीन करने के लिए निर्देशित किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी पुरानी छावनी को प्रकरण की विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि घटना में मृतक के पुत्र तथा उसके दोस्त की भूमिका संदिग्ध है। सूचना पर दोनों के संबंध में जानकारी एकत्रित करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक के पुत्र पर काफी कर्जा था तथा उसकी गांव के एक लड़के से अच्छी दोस्ती थी अपने दोस्त से भी मृतक के पुत्र ने काफी कर्जा लिया था। उक्त दोस्त मृतक से कर्जा के पैसे मांग रहा था। मृतक के पुत्र के दोस्त से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने स्वंय तथा मृतक के पुत्र के साथ मिलकर पूरी घटना अंजाम देना स्वीकार किया। दोस्त की निशानदेही पर मृतक के पुत्र को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई। पुलिस को पूछताछ में मृतक के पुत्र ने यह बताया कि उस पर काफी कर्जा हो गया था। जिसको चुकाने के लिये उसने अपने पिता से कई बार रूपयों की मांग भी की थी। पिता द्वारा रूपये देने से मना किया जाने पर उसने अपने मित्र के साथ मिलकर पिता की हत्या करने की योजना बनाई। 26 फरवरी को जब राजेन्द्र खेत से वापस घर आ रहा था, तो मेरे मित्र द्वारा उन पर कट्टे से फायर किया जिससे वह बच गये फिर मैने उनके गले में पड़ी साफी से उनकी गला घोट दिया और मेरे दोस्त ने कट्टे के बट से उनके सिर पर तब तक वार किया जब तक की वह मर नही गये। कपड़ों पर खून लगने से हम लोग रेल्वे क्रांसिग के पास नाले पर पहुंचे यहां हमने कट्टे और खून से सने कपडों को नाले में फेंक दिया तथा घर आ कर पिता को खोजने का नाटक करने लगा। पिता का शव मिलने पर शक ना हो इस लिये पिता की मृत्यु के आघात से वेहोश होने का नाटक कर अस्पताल में भर्ती हो गया। इसके बाद उसने शांतिपूर्ण तरह से उनका अतिंम संस्कार भी किया। पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर खून से सने कपड़े 315 बोर के कट्टे मय जिंदा राउण्ड को नाले से जप्त कर लिया गया। थाना पुरानी छावनी पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को हत्या के प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाएगा। 26 फरवरी को थाना पुरानी छावनी पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्रांर्तगत रायरू गांव के पास एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी पुरानी छावनी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर अज्ञात मृतक के संबंध में आस-पास के इलाको में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस को ज्ञात हुआ कि मृतक का नाम राजेन्द्र राजपूत पुत्र स्व0 रामरतन राजपूत उम्र 53 साल निवासी रायरू गांव थाना पुरानी छावनी है, मृतक के परिजनों से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ किये जाने पर बताया कि मृतक राजेन्द्र प्रतिदिन खेत पर पानी देने जाता था घटना वाले दिन भी वह खेत पर पानी देने गया था परन्तु वापस घर लौट कर नहीं आया। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर से थाना पुरानी छावनी पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पुरानी छावनी निरीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह, उपनिरीक्षक अजय सिंह सिकरवार, आरक्षक रवि, विष्णू जादौन, विक्रम, ओकेष, बृजेश, सैनिक शायर हुसैन की सराहनीय भूमिका रही।
Tags
# अपराध
# ग्वालियर
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
ग्वालियर,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद