Post Top Ad
Tuesday, March 16, 2021
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/उदयपुरा, क्षेत्रीय विधायक ने किया मानस ग्रंथ का पूजन, मानस यात्रा में ग्राम गायखुरी पहुचे विधायक देवेन्द्र पटेल।
रायसेन/उदयपुरा, क्षेत्रीय विधायक ने किया मानस ग्रंथ का पूजन, मानस यात्रा में ग्राम गायखुरी पहुचे विधायक देवेन्द्र पटेल।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
उदयपुरा। मानस यात्रा पहुंची गायखुरी, सत्संग का हुआ आयोजन। क्षेत्र में चल रहे सत्संग सेवा समरन कार्यक्रम के अंतर्गत श्री रामचरितमानस विद्यापीठ द्वारा मानस यात्रा ग्राम गायखुरी पहुंची जहां पर आयोजक सरपंच कमल सिंह के परिवार जन एवं ग्राम वासियों द्वारा सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित सत्संग सभा में धर्माधिकारी पंडित राजेंद्र प्रसाद शास्त्री ने मानस में चल रहे प्रसंग के माध्यम से बताया कि माता-पिता, गुरु एवं सुहृद के वचनों पर विश्वास करना चाहिए। सत्संग के दौरान नित्य सत्संग सेवा सुमिरन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छिंद धाम से पधारे हुए सुरेश शुक्ला द्वारा बताया कि मानस यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव में मानस के माध्यम से शिक्षा संस्कृति एवं संस्कार को जन-जन तक पहुंचाना है ताकि युवा पीढ़ी मानस के संस्कारों से शिक्षा प्राप्त कर अपनी संस्कृति को जान सके।
प्रत्येक घर में रामचरितमानस का अर्थ सहित पाठ किया जाना चाहिए। सत्संग में सुदर्शन शास्त्री, अमरनाथ बिल थरिया, अर्जुन प्रसाद भार्गव, सुदामा प्रसाद शास्त्री, आशीष पुरोहित, योगेश पांडे एवं राकेश शुक्ला ने भी मानस के चल रहे प्रसंगों की रोचक व्याख्या प्रस्तुत की, कार्यक्रम में विशिष्ट श्रोता के रूप में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल द्वारा सत्संग श्रवण कर विद्वानों से आशीर्वाद लिया एवं मानस जी की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता चतुर नारायण रघुवंशी द्वारा किया गया। क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से श्रद्धालुओं द्वारा भगवन राम नाम लेखन संग्रह 25 लाख प्राप्त हुआ जिनका सामूहिक पूजन अर्चन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि गोविंद गोदानी, कौशल किशोर श्रीवास्तव, रामगोपाल बड़कुल, भवानी सिंह सेलावत, बलवान सिंह, सरपंच प्रेम नारायण लोधी, प्रदीप तिवारी, रमेश लोधी, कमल पटेल, उड़िया चंद्र हंस शर्मा, देवेंद्र नोरिया, भगवान सिंह पताई, दीपचंद, अरुण कुमार उदैनिया, देवेंद्र श्रीवास्तव, अशोक अग्रवाल, शिवकुमार वकील, रविंद्र श्रीवास्तव, परसोत्तम सेलावत, शिव शरण एंव विभिन्न ग्रामों से आए हुए श्रद्धालुओं ने भाग लिया, आयोजक सचिन यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद