Post Top Ad
Tuesday, March 9, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़, अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को प्रेरक महिला पीड़ा दिवस के रूप में मनाया।
राजगढ़, अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को प्रेरक महिला पीड़ा दिवस के रूप में मनाया।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़।
राजगढ़। अखिल भारतीय साक्षरता प्रेरक मोर्चा, म.प्र. के बेंनर तले राज्य के 24 हजार निष्कासित साक्षरता प्रेरको की सेवा बहाली के लिए अखिल भारतीय साक्षरता प्रेरक मोर्चा राजगढ़ में भी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रजनी शर्मा के नेतृत्व में स्टेडियम प्रांगण में 8 मार्च 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को प्रेरक महिला पीड़ा दिवस के रूप में मनाया गया। इसके बाद 3 बजे रैली निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर कलेक्टर महोदय को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिला अध्यक्ष महेश चन्द्र पाटीदार व प्रदेश सचिव कैलाश वर्मा ने बताया की राज्य में 2012-13 में केंद्र व राज्य द्वारा संचालित साक्षर भारत योजना अंतर्गत मध्यप्रदेश के 42 जिला में ग्राम पंचायत स्तर पर संविदा प्रेरको की नियुक्ति की गई। प्रेरको को अल्प मानदेय 2000 रुपये प्रति माह दिया जाता था। प्रेरको द्वारा निरक्षरों को साक्षर करने के साथ साथ केंद्र/राज्य की जनकल्याणकारी योजना जैसे - जनधन खाता, स्वच्छ भारत मिशन, मतदाता जागरूक, बीएलओ कार्य मे ड्यूटी, प्लस पोलियो अभियान आदि कार्य मे प्रेरको से कार्य करवाया जाता था। जिसके बावजूद हमे बाहर कर बेरोजगार कर दिया गया है। कार्यक्रम में समर्थन देने पहुंचे साक्षरता संविदा प्रेरक संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुल्तान सिंह राजावत ने बताया कि आज 24 हजार प्रेरको साक्षर भारत योजना बंद होने से 31 मार्च 2018 से दर-दर की ठोकरे खाने पर मजबूर है। वर्मा ने बताया कि प्रेरक संघ द्वारा लगातार नेताओ, मंत्री, विधायक द्वारा सीएम प्रेरक पीड़ा पहुँचाने का कार्य किया है। लेकिन सरकार द्वारा अभी तक हमारी सेवा बाहली पर गौर तक नही किया गया है। 8 सितंबर 2018 को अंतर्राष्टीय साक्षरता दिवस पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में तत्कालीन मानव सांधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने साक्षरता दिवस समारोह में संबोधित करते कहा था कि प्रेरको को हटा नही रहे उन्हें अच्छा काम देंगे। लेकिन इसके बाद दूसरा मंत्री बन गया ओर जावड़ेकर की बात को महत्व नहीं दिया गया। इस लिये 8 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन प्रेरक पीड़ा दिवस के रूप में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज मामा को प्रेरक महिला कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन देकर अपनी पीड़ा से अवगत कराया जा रहा है। भावना शाक्यवार व रजनी शर्मा ने बताया कि राज्य में 24 हजार प्रेरको लगभग 13 हजार महिला प्रेरक साथी है जो शिवराज मामा की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। राज्य तीन-तीन साक्षरता अवार्ड प्रेरको की मेहनत से मिले।
1. राज्य के 24 हजार प्रेरको को ग्राम पंचायत स्तर पर निकलने वाली समस्त भर्तियों में उम्र में छूट प्रदान करते हुए प्राथमिकता प्रदान करने के आदेश तत्काल करे।
2. मध्यप्रदेश के गांव-गांव में 2003 में महात्मा गांधी पुस्तकालय खोले गए थे उन्हें पुनः शुरू किए जाए। इसमे प्रेरको को पुस्तकालय सहायक बनाया जाए।
3. प्राथमिक शाला से हाई स्कूल तक के गैर शैक्षिणक कार्य प्रेरको द्वारा करवाये जाए आदि।
ज्ञापन देने वाले में जिला प्रमुख जगदीश प्रजापति, जिला प्रभारी भगवान सिंह मालवीय, जिला सचिव हिंदू सिंह यादव, प्रदेश सदस्य कु. भावना शाक्यवार, दिनेश तंवर ब्लाक अध्यक्ष राजगढ़, पप्पूलाल नायक, कल्पना पवैया, सीमा विश्वकर्मा, प्रियंका मालाकार, संजयकुमार मालवीय, सुरेश वर्मा, कमलेश सूर्यवंशी, चंदा जाटव, नमर्दा जाटव, राधा फुलखेड़ी, सुगन सोंदिया, पिंकी शर्मा, बाली बाई सोंदिया, आशा शर्मा, भगवत दयाल भानिया, बापूलाल वर्मा, बनालाल वर्मा, मनोहर वर्मा, गंगाराम वर्मा, बालूसिंह वर्मा, बनवारीलाल कारपेंटर आदि मौजूद रहे।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद