Post Top Ad
Tuesday, March 16, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/उदयपुरा, शासकीय महाविद्यालय उदयपुरा के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का किया गया शुभारंभ।
रायसेन/उदयपुरा, शासकीय महाविद्यालय उदयपुरा के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का किया गया शुभारंभ।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 15/03/2021 से 21/03/2021 तक ग्राम चंदली में आयोजित किया गया है। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना गान के साथ किया गया। तत्पश्चात ग्रामीणों को जागरूक किया कि युवाओं में नशे की आदत बढ़ती जा रही है जोकि अच्छी बात नहीं है। नशे से व्यक्ति का अपना जीवन तो नष्ट होता ही है उसके बुरे परिणाम पूरे परिवार को भुगतने पड़ते हैं। मौके पर उपस्थित इस सत्र में बच्चों ने शपथ ली कि न तो कभी नशा करेंगे न किसी को करने देंगे व जिले को नशामुक्ति बनाने के लिए पूरा सहयोग देंगे तत्पश्चात उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसी संस्था होती है जो स्वयं से प्रेरित होकर देश में जहां भी कोई आपदा आई है वहां सहायतार्थ पहुंच जाते हैं। युवा वर्ग पूरे उत्साही और मनोयोग से ये कार्य करता है। शिविर का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य अन्नू बढ़कर तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी सुरेश सस्ते, पंकज आर्य, सत्येंद्र आठिया, श्याम प्रजापति, संदीप भारके उपस्थित रहे।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद