रायसेन/देवरी, रेत माफियाओं के कारण कहीं चंबल ना बन जाए शांति का टापू। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 4, 2021

रायसेन/देवरी, रेत माफियाओं के कारण कहीं चंबल ना बन जाए शांति का टापू।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

रेत माफियाओं के कारण कहीं चंबल ना बन जाए शांति का टापू। 

रायसेन/देवरी, रेत माफियाओं के कारण कहीं चंबल ना बन जाए शांति का टापू।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। देवरी क्षेत्र में रेत माफिया बड़े दबंगई से रेत का अवैध कारोबार कर रहे हैं। ग्राम केलकच्छ की सोना लहार में दो रेत ठेकेदारों के बीच गोली कांड हो गया। नर्मदा तट केलकच्छ की सोना दहार खदान पर दो ठेकेदारों के बीच रेत उठाने को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा की दोनों तरफ से फायरिंग की गई, फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया फायरिंग होने से पूरा गांव दहशत में है। गांव वालों का कहना है कि रेत माफियाओं के कारण हम लोग सुख से नहीं रह पा रहे हैं। आए दिन रेत माफियाओं के डंपर गांव से भारी मात्रा में निकलते रहते हैं जिससे कभी भी अनहोनी घटना होने की संभावना रहती है। ठेकेदार के लोग बंदूकों से लैस रहते हैं जिससे ग्रामीणों में हमेशा दहशत एवं भय बना रहता है इस घटना से पूरा गांव बुरी तरह डरा हुआ है। जब इसकी सूचना देवरी थाने को दी गई तो पुलिस भी एक-दो घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंची, लोगों का कहना है कि हमारा क्षेत्र बहुत ही शांतिप्रिय है लेकिन रेत माफियाओं के कारण कई हमारा क्षेत्री चंबल ना बन जाए। हमारे क्षेत्र में भी रेत माफिया बड़े सक्रिय तरीके से रेत का अवैध कारोबार गुपचुप तरीके से कर रहे हैं ऐसा नहीं है कि प्रशासन के लोगों को इसकी जानकारी नहीं है हजारों बार ज्ञापन एवं आवेदन पुलिस प्रशासन को दे चुके हैं लेकिन अभी तक भी किसी पर भी कोई भी ठोस कार्यवाही शासन प्रशासन की तरफ से नहीं हुई है ऐसे में लोगों का विश्वास कानून पर से उठता जा रहा है क्योंकि हमेशा सही समय पर लोगों के माध्यम से प्रशासन को सूचना दी जाती है कि हमारे क्षेत्र में अवैध कारोबार जोरों पर फल-फूल रहा है लेकिन शासन प्रशासन की निष्क्रियता के कारण कोई भी ठोस कार्रवाई रेत माफियाओं पर नहीं हो पा रही है। ऐसे में अब लोगों के मन में भय बना हुआ है कि जब रेत माफिया के लोग दिन-दहाड़े बंदूकों से लैस रहते हैं तो कभी भी कोई भी घटना हो सकती है फिर इसकी जिम्मेदारी क्या शासन-प्रशासन लेगा। रेत माफियाओं के कारण लोगों का शांति से रहना नामुमकिन गया है। जहां एक और मध्य प्रदेश सरकार माफियाओं को खत्म करने के लिए जोरो से अभियान चला रही हैं लेकिन देवरी क्षेत्र में इसका असर कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है। आए दिन कहीं ना कहीं रेत माफियाओं द्वारा लोगों को काफी दिक्कत परेशानी का सामना कहना पड़ता है उसके बाद शासन प्रशासन भी उल्टा लोगों पर ही दबाव बनाकर रेत माफियाओं का साथ देता नजर आता है।

इनका कहना है...

जब देवरी थाना प्रभारी विमलेश राय से इसके विषय में बात की गई तो उनका कहना है कि हम लोग घटना की जांच कर रहे हैं अभी तक कोई भी गांव का व्यक्ति सामने नहीं आया है फिर भी हम लोग हमारे स्तर पर इस घटना की जांच कर रहे हैं।
देवरी थाना प्रभारी, विमलेश राय

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...