Post Top Ad
Saturday, March 20, 2021
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/मंडीदीप, श्री महारुद्र महायज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा, मंत्रों से अग्नि प्रज्जवलित कर प्रारंभ किया हवन।
रायसेन/मंडीदीप, श्री महारुद्र महायज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा, मंत्रों से अग्नि प्रज्जवलित कर प्रारंभ किया हवन।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दीपांशु सिंह जादौन, रायसेन/मंडीदीप।
मंडीदीप। उद्योग नगरी के उपनगर सतलापुर के वार्ड 14 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार से सात दिवसीय पंच कुंडीय महारुद्र महायज्ञ का आयोजन प्रारंभ हो गया। इसके लिए आयोजन समिति की ओर से सुबह आयोजन स्थल से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।
यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए खेड़ापति माता मंदिर पहुंची जहां मां दुर्गा एवं बजरंगबली की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा पुनः आयोजन स्थल पहुंचकर समाप्त हुई जहां ब्राह्मणों ने यजमानों का मंडप प्रवेश कराया। तत्पश्चात यज्ञकर्ता लाल बाबा एवं यज्ञ आचार्य दीपक पचौरी ने 11 विद्वान ब्राह्मणों से देवों की विधि-विधान से पूजा अर्चना कराने के बाद मंत्रोच्चार से अरणी प्रज्वलित की।
समिति के शेर सिंह चौहान ने बताया कि आज से श्री राम कथा प्रारंभ होगी जो दोपहर 12.00 से 3.00 तक चलेगी। श्री राम कथा वाचक पंडित सज्जन शर्मा द्वारा राम कथा का श्रवण कराया जाएगा। सुबह और शाम के समय 26 यजमानों द्वारा 5 कुंडों में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां छोड़ी जाएगीं। यह आयोजन आगामी 26 मार्च तक चलेगा।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com






No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद