रायसेन/देवरी, शोकलपुर घाट पर कांग्रेश कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, March 27, 2021

रायसेन/देवरी, शोकलपुर घाट पर कांग्रेश कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

शोकलपुर घाट पर कांग्रेश कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न।

रायसेन/देवरी, शोकलपुर घाट पर कांग्रेश कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ उदयपुरा विधानसभा कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल ने कांग्रेस के सदस्यों के साथ मां नर्मदा तट शोकलपुर मैं बैठक की। विधायक देवेंद्र पटेल ने प्रदेश सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं से संघर्ष करने का आह्वान किया है। विधायक ने कहा बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदर्शन की तैयारियों के लिए विधायक ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस बावत बैठक ली और तैयारियों की समीक्षा की। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ भाजपा सरकार पूरी तरह भेदभाव बरत रही है। जनता के कोई काम नहीं हो रहे और मूलभूत सुविधाओं के लिए भी लोग तरस रहे हैं, इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ता की मीटिंग में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल, नरसिंहपुर जिला से उपस्थित देवेंद्र पटेल, गुड्डू भैया, दीवान शैलेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रताप सिंह लोधी, भगवान सिंह पटेल, पूर्व जनपद सदस्य घनश्याम सिंह खजुरिया, आशोक सोमिया, गरुड रघुवंशी, बलवंत रघुवंशी, परसोत्तम रघुवंशी, संतोष रघुवंशी, ललित पटेल, कार्तिक, हंसराज लोधी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...