जानिए कहाँ, सज्जाद की पीट-पीटकर कर दी हत्या, मोबाइल चोरी करते वक्त पकड़ाया था मृतक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, March 20, 2021

जानिए कहाँ, सज्जाद की पीट-पीटकर कर दी हत्या, मोबाइल चोरी करते वक्त पकड़ाया था मृतक।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

मोबाइल चोरी करते वक्त पकड़ाया शख्स, लोगों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या।

जानिए कहाँ, मोबाइल चोरी करते वक्त पकड़ाया शख्स, लोगों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या।

दिल्ली। दिल्ली के नरेला में दो आरोपियों बबलू और राजकुमार ने सज्जाद नाम के लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सज्जाद का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने मोबाइल छीना था, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के नरेला इलाके में 20 साल के लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, मृतक पर मोबाइल छीनने का आरोप है। मृतक का नाम सज्जाद उर्फ राहुल है, सज्जाद की मां ने 8 मार्च को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 11 मार्च को पुलिस को सड़ी-गली हालत में सज्जाद की लाश बरामद हुई थी, इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

8 मार्च से घर नहीं लौटा था सज्जाद

दिल्ली के नरेला इलाके में एक महिला ने 9 मार्च को शिकायत दर्ज कराई कि उसका बेटा 8 तारीख को घर से निकला था, लेकिन अभी तक लौटा नहीं है। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो पता चला कि 8 मार्च को सज्जाद मोबाइल छीनते हुए पकड़ा गया था। जिस वक्त सज्जाद पकड़ा गया, उस वक्त उसके साथ तीन दोस्त भी थे। इन्होंने मोबाइल सज्जाद की मां को दे दिया था, बाद में उसकी मां ने मोबाइल पुलिस के हवाले कर दिया। आगे जब और जांच हुई तो 11 मार्च को हैदरपुर कैनाल से सड़ी-गली हालत में सज्जाद की लाश मिली, उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे।

यूपी के उन्नाव में छिपे बैठे थे आरोपी

जांच में पता चला कि सज्जाद की हत्या के मामले में बबलू और राजकुमार आरोपी हैं, दोनों बवाना इलाके की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। पुलिस ने जब इनकी तलाश शुरू की तो पता लगा कि दोनों उत्तर प्रदेश के उन्नाव में छिपकर बैठे हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम ने उन्नाव में रेड कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों को पुलिस ने एक दिन की रिमांड पर लिया है और पूछताछ कर रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...