Post Top Ad
Wednesday, March 3, 2021
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, भगवान श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता समाज का मार्गदर्शन करती रहेगी - पंडित राजेंद्र प्रसाद शास्त्री।
रायसेन/सिलवानी, भगवान श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता समाज का मार्गदर्शन करती रहेगी - पंडित राजेंद्र प्रसाद शास्त्री।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। विकासखंड के ग्राम डुंगरिया में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का बुधवार को समापन हो गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा की समाज में आज भी श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता समाज में लोगों का मार्गदर्शन करती है एवं सदैव करती रहेगी। भगवान श्री कृष्ण और सुदामा का अनन्य प्रेम एक दूसरे के लिए इतना पवित्र था कि समाज के प्रत्येक मित्र को उनसे प्रेरणा प्रदान की जाती है। आगे पंडित शास्त्री ने कहा कि मित्र का धर्म एक दूसरे की सहायता करना है, एक दूसरे के कष्ट में सहयोग देना है यदि अपना मित्र दुखी है और हम सुखी हैं तो यह पाप है। बिना स्वार्थ के अपने मित्र की सहायता करना सबसे बड़ा धर्म होता है। इस कलयुग में पवित्र मित्रता का निर्वाह यदि हम करें तो हमें परमात्मा की कृपा प्राप्त अवश्य होगी। मित्रता का धर्म निर्वाह बहुत कठिन है इसे बड़ी कठिनाई से निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मित्र ही क्या प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति की सहायता करना सर्वोच्च धर्म है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में यदि सुख है तो उसे दुखी व्यक्तियों का सहयोग करने में अपने आप को संलग्न करना चाहिए। व्यक्ति की जो भी आर्थिक आय हैं उसको निर्वाह करके शेष आय से समाज के लोगों की मदद करना चाहिए। कथा के समापन अवसर पर कथा के यजमान मदन मोहन शर्मा ने समस्त श्रद्धालुजनों का आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भंडारा प्रसाद वितरण एवं कन्या भोज का आयोजन भी किया गया।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद