Post Top Ad
Monday, March 15, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, स्वच्छता के नाम पर की जा रही सिर्फ खानापूर्ति, महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने लगे रहते हैं कचरे के ढेर।
रायसेन/बरेली, स्वच्छता के नाम पर की जा रही सिर्फ खानापूर्ति, महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने लगे रहते हैं कचरे के ढेर।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। वर्तमान में जिले की नगर पालिका और नगर परिषद स्वच्छता में अव्वल स्थान पाने के लिए ऐडी चोटाी का जोर लगा रही हैं। बरेली नगर परिषद अधिकारी श्याम सुन्दर श्रीवास्तव जो शहर में स्वच्छता के दुहाई दे रहे हैं वे स्वच्छता का निरीक्षण करने सडकों और गलियों में नही पहुंच पा रहे। आम सडक और चौंक चौराहों की बात तो दूर है यहां पर एक मात्र गांधी प्रतिमा जो बडा बाजार में गांधी चबूतरे के सामने स्थापित है इस गांधी प्रतिमा के सामने दो पहिया-चार पहिया वाहन तो खडे ही रहते हैं साथ ही प्रतिमा के सामने कचरे के ढेर भी आसानी से लगे देखे जाते हैं। हर वर्ष नगर बरेली में स्वच्छता के नाम पर लाखों रूपये शासन से आते हैं लेकिन इनका सद्उपयोग सौन्दर्यकरण के नाम पर नही हो पाता। जगह-जगह कचरे और गंदगी के ढेर आसानी से लगे देखे जा रहे हैं। साफ-सफाई सिर्फ दिखावा बनकर रह गई है, घर-घर कचरा लेने जाने वाले वाहनों में हेलपर तो मौजूद रहते हैं लेकिन निवासियों को स्वंय अपने हाथ से कचरा वाहनों में डालना पड रहा है जबकि वाहन में चालक के अलावा परिचालक जिसे नगर परिषद हर माह वेतन देती है लेकिन उसके बाद भी नागरिकों से वह कचरा नही लेती है। कोरोना काल में जहां साफ-सफाई विशेष मुद्दा बना हुआ है वहीं नगर परिषद अधिकारी इस कार्य में लापरवाही बरतते हुए देखे जा रहे हैं।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद