Post Top Ad
Monday, March 15, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, कार और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में पांच घायल, गंभीर घायलों को भोपाल किया रेफर।
रायसेन/बरेली, कार और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में पांच घायल, गंभीर घायलों को भोपाल किया रेफर।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। भले ही राष्ट्रीय राजमार्ग 12 फोरलेन में तब्दील हो गया है लेकिन दुर्घटना मैं यहां पर कमी नहीं देखी जा रही, फोरलेन के बीचो-बीच बना डिवाइडर जिसमें जहां-कहां से कट दिए गए हैं जो गंभीर दुर्घटनाओं की तरफ इशारा कर रहे, कई बार वाहनों की आपसी भिड़ंत यहां पर हो चुकी है। वर्तमान में फोरलेन का अभी निर्माण कार्य चल ही रहा है, सोमवार के दिन राष्ट्रीय राजमार्ग 12 चारगांव के पास अल्टो कार और बाइक चालक में जोरदार भिड़ंत हुई, इस भीषण दुर्घटना में 5 लोग घायल हुए जिनमें से तीन गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 12 से अल्टो कार भोपाल से आ रही थी और बाइक चालक बरेली से रायसेन की ओर जा रहे थे तभी अचानक बाइक चालक का संतुलन बिगड़ा वह सामने से आ रही अल्टो कार में बाइक जा घुसी इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार विवेक, अर्पित और गोरव पटवा को गंभीर चोटें आई उनका प्राथमिक उपचार के बाद बरेली सिविल हॉस्पिटल से भोपाल रेफर किया गया। वही अल्टो कार में सवार पति-पत्नी को भी सर पर चोट लगी है जिनका उपचार बरेली सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद