ग्वालियर, SDM कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, March 9, 2021

ग्वालियर, SDM कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

SDM कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।

ग्वालियर, SDM कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।

ग्वालियर। जिले में डबरा में लोकायुक्त ने एसडीएम कार्यालय के बाबू को ₹4000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बाबू एक इंद्राज दुरुस्ती के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। इस संबंध में ग्राम अमरोल निवासी नारायण सिंह रावत की एक जमीन सरकारी दस्तावेजों में गलत इंद्राज हो गई थी जिसकी दुरुस्त के लिए वह लगातार एसडीएम ऑफिस में चक्कर लगा रहे थे। इसके लिए वहां पदस्थ बाबू राजेंद्र परिहार ने उनसे ₹4000 रिश्वत की मांग की। उसके बाद भी उन्हें चक्कर लगवाता रहा। बताया गया है कि नारायण सिंह रावत द्वारा इस संबंध में लोकायुक्त को शिकायत की गई। लोकायुक्त ने अपने योजना के अनुसार किसान को बाबू परिहार के पास भेजा और जैसे ही बाबू ने रिश्वत लेने की कोशिश की उसे दबिश देते हुए लोकायुक्त की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...