कोरोना का कोहराम : एक्टिव केस 12.5 लाख के पार, इसमें 12 दिन में ही 6.78 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी, लगातार दूसरे दिन 1.60 लाख से ज्यादा मरीज - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, April 13, 2021

कोरोना का कोहराम : एक्टिव केस 12.5 लाख के पार, इसमें 12 दिन में ही 6.78 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी, लगातार दूसरे दिन 1.60 लाख से ज्यादा मरीज

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

कोरोना का कोहराम : 

एक्टिव केस 12.5 लाख के पार, इसमें 12 दिन में ही 6.78 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी, लगातार दूसरे दिन 1.60 लाख से ज्यादा मरीज

कोरोना का कोहराम : एक्टिव केस 12.5 लाख के पार, इसमें 12 दिन में ही 6.78 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी, लगातार दूसरे दिन 1.60 लाख से ज्यादा मरीज

सांकेतिक छाया चित्र 

देश में कोरोना की रफ्तार डराने वाली है। सोमवार को 1 लाख 60 हजार 694 नए मरीज मिले। 96,727 ठीक हुए और 880 की मौत हो गई। यह लगातार दूसरा दिन था जब नए मरीज 1 लाख 60 हजार से ज्यादा मिले। एक दिन पहले रविवार को 1 लाख 59 हजार 914 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

कोरोना का कोहराम : एक्टिव केस 12.5 लाख के पार, इसमें 12 दिन में ही 6.78 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी, लगातार दूसरे दिन 1.60 लाख से ज्यादा मरीज

देश में अब तक करीब 1.37 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.22 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 71 हजार 89 ने जान गंवाई है। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में इस महीने 11 दिन में ही 6 लाख 78 हजार 519 की बढ़ोतरी हुई है। 1 अप्रैल को 5 लाख 80 हजार 387 एक्टिव केस थे, जो अब बढ़कर 12 लाख 58 हजार 906 हो गए हैं। सोमवार को इसमें 62,946 का इजाफा हुआ।

कोरोना अपडेट्स

  1. कोरोना को देखते हुए दिल्ली के कालकाजी मंदिर में ई-पास अनिवार्य कर दिया गया है। नवरात्र में यहां दर्शन करने आने वाले सभी श्रद्धालुओं को ई-पास लाने पर ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।
  2. देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सूत्रों की मानें तो सुप्रीम कोर्ट के स्‍टाफ के कई मेंबर्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में एहतियात के तौर पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सभी सुनवाई अब वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए होगी। सभी जज इस दौरान अपने आवास से ही काम करेंगे। इस दौरान कोर्ट की अलग-अलग बेंच तय समय से एक घंटा देरी से बैठेंगी और सुनवाई करेंगी।
  3. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राज्य में नए लेवल पर कोरोना के मामले पहुंच गए हैं। सभी से अपील है कि जब जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। हम बेड लगातार बढ़ा रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में हमने 5,000 बेड बढ़ाए हैं, आज भी 50% बेड उपलब्ध हैं इसे हम और बढ़ा रहे हैं।
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 14 अप्रैल को कोरोना और वैक्सीनेशन के मुद्दे पर सभी राज्यों के राज्यपालों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग करेंगे।
  5. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अहमदाबाद का साबरमती आश्रम 13 अप्रैल से विजिटर्स के लिए बंद रहेगा।
  6. राजस्थान में बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 6-7वीं के बच्चों को अगली क्लास में प्रमोट करने का फैसला लिया है।
  7. हरियाणा में सोमवार रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। यह अगले आदेश तक जारी रहेगा।
  • कुछ प्रमुख राज्यों के हाल
    1. महाराष्ट्र

    यहां सोमवार को 51,751 नए मरीज मिले। 52,312 मरीज ठीक हुए और 258 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 34.58 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 28.34 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 58,245 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 5.64 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

    2. उत्तर प्रदेश
    सोमवार को यहां 13,604 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 3,197 लोग रिकवर हुए और 72 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.05 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6.14 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,224 मरीजों की मौत हो गई। 81,576 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

    3. दिल्ली
    राज्य में सोमवार को 11,491 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 7,665 लोग रिकवर हुए और 72 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.36 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6.87 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,355 मरीजों की जान चली गई। 38,095 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

    4. छत्तीसगढ़
    राज्य में सोमवार को 13,576 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 4,436 लोग ठीक हुए और 107 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4.56 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.52 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,031 मरीजों की मौत हुई है। 98,856 मरीजों का इलाज चल रहा है।

    5. मध्यप्रदेश
    राज्य में सोमवार को 6,489 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,306 लोग रिकवर हुए और 37 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.44 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.01 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,221 मरीजों की जान चली गई। 38,651 मरीजों का इलाज चल रहा है।

    6. गुजरात
    राज्य में सोमवार को 6,021 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 2,854 लोग रिकवर हुए और 55 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.17 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4855 मरीजों की मौत हो गई। 30,680 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...