तेंदुए का शिकार करने के आरोप में 4 आरोपी गिरफ्तार - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, April 3, 2021

तेंदुए का शिकार करने के आरोप में 4 आरोपी गिरफ्तार

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

तेंदुए का शिकार करने के आरोप में 4 आरोपी गिरफ्तार

 
तेंदुए का शिकार करने के आरोप में 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। वन मण्डल, इंदौर की बीट नयापुरा में वन कक्ष-222 में घायल तेंदुए का शिकार किये जाने के आरोप में टाइगर स्ट्राइक फोर्स, इंदौर द्वारा विवेचना के दौरान वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर वन विभाग को 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) आलोक कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष 9-10 जुलाई, 2020 के दरम्यान में घायल तेंदुए की सी.टी. स्केन रिपोर्ट के मुताबिक तेंदुए के सिर में गनशॉट के लोहे के 46 छर्रे पाये जाने से तेंदुए का शिकार किये जाने की पुष्टि होने पर अपराध प्रकरण 13 दिसम्बर, 2020 को दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि चारों आरोपी इंदौर जिले के निवासी हैं। इनमें रामचरण (निवासी घूड़िया), विष्णु (निवासी मोरोदहाट), रमेश (पिवड़ाय) और राजेन्द्र (निवासी लसूड़िया) के नाम शामिल हैं। प्रकरण में गिरोह के अन्य सदस्य फरार हैं, उनकी खोज की जा रही है।

आरोपियों से यह मिला

आरोपियों से शिकार में प्रयुक्त 2 बंदूक, 3 तलवार, 5 जिन्दा और 2 खाली कारतूस, 6 जंगली सुअर के जबड़े, एक दुर्लभ प्रजाति का कछुआ, 2 नग जंगली जानवर के खून से सने कपड़े, एक फालिया, 2 नग धारदार बड़े चाकू, बंदूक के लोहे के छर्रे आदि बरामद किये गये। आरोपियों ने अपने बयान में स्वीकार किया है कि वे पिछले कई साल से वन्य-प्राणियों का शिकार करते आ रहे हैं। प्रकरण में आगे विवेचना की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...