रायसेन/देवरी, नगर में फिर मिले 5 कोरोना मरीज, कोरोना मरीजों की संख्या हुई साथ 7, पुलिस प्रशासन ने की चालानी कार्रवाई। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, April 3, 2021

रायसेन/देवरी, नगर में फिर मिले 5 कोरोना मरीज, कोरोना मरीजों की संख्या हुई साथ 7, पुलिस प्रशासन ने की चालानी कार्रवाई।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

नगर में फिर मिले 5 कोरोना मरीज, कोरोना मरीजों की संख्या हुई साथ 7, पुलिस प्रशासन ने की चालानी कार्रवाई।

रायसेन/देवरी, नगर में फिर मिले 5 कोरोना मरीज, कोरोना मरीजों की संख्या हुई साथ 7, पुलिस प्रशासन ने की चालानी कार्रवाई।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। नगर में कोरोना संक्रमण ने अपने पैर पसार लिए हैं, विगत दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदस्थ कर्मचारी अशोक रघुवंशी एवं उनका पुत्र अनुज रघुवंशी के बाद 5 संक्रमित मरीज और पाए गए, अब देवरी में टोटल 7 कोरोना संक्रमित मरीज हो गए। शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार 5 संक्रमित मरीजो की पुष्टि हुई है। इन मरीजों में बैंक मैनेजर प्रदीप यादव उम्र 40 वर्ष ,भागचंद गगोलियां उम्र 60 वर्ष, कृष्णकांत भाटी उम्र 50 वर्ष, अनुराग भाटी उम्र 21 वर्ष एवं राधा बाई भाटी उम्र 75 वर्ष। इन मरीजो के मिलने से नगर में दहशत का माहौल बना हुआ है, लोग डरे और सहमे हुए हैं। वहीं संक्रमित मरीजों की जैसे ही जानकारी पुलिस थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल को मिली उनके द्वारा मामला संज्ञान में लिया और नगर मैं बिना मास्क के घूम रहे लोगों एवं दुकानदारों के 20 से अधिक चालान काटे गए। वही लोगों को समझाइश दी गई की बिना मास्क लगाए हुए व्यक्तियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी, बिना मास्क के लोगों को मास्क लगाने के प्रति बार-बार समझाइश दी जा रही, अगर नहीं माने तो पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी किया जाएगा। सभी लोगों से अपील है कि सभी लोग शासन-प्रशासन का सहयोग करें।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...