रायसेन/उदयपुरा, बुद्ध गिरी की हालत नाजुक, धवलेश्वर धाम (चिरचिटा) उदयपुरा में अकेले भोलेनाथ की करते थे सेवा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, April 1, 2021

रायसेन/उदयपुरा, बुद्ध गिरी की हालत नाजुक, धवलेश्वर धाम (चिरचिटा) उदयपुरा में अकेले भोलेनाथ की करते थे सेवा।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

बुद्ध गिरी की हालत नाजुक, धवलेश्वर धाम (चिरचिटा) उदयपुरा में अकेले भोलेनाथ की करते थे सेवा।

रायसेन/उदयपुरा, बुद्ध गिरी की हालत नाजुक, धवलेश्वर धाम (चिरचिटा) उदयपुरा में अकेले भोलेनाथ की करते थे सेवा।

घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। हम बात कर रहे है ऐसे संत बुद्ध गिरी महराज ब्रह्मचारी की जिन्होंने धवलेश्वर धाम पहाड़ी चिरचिटा पर जंगलों में रहकर पहले गौ माता की सेवा की फिर वंही रहकर जन सहयोग से भगवान शिव के मंदिर का निर्माण कराया, वंही इस स्थान पर इनके सहयोग से श्रीराम यज्ञ भी पूर्ण कराया है। लेकिन इस समय इस संत का संकट के समय चल रहा है। बीते माह कमजोरी के कारण उनके कमर के नीचे की हड्डी फेक्चर हो गई उनको उदयपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया फिर रायसेन रेफर कर दिया गया। वंही फिर उनकी हालत गम्भीर होने पर उनको भोपाल इलाज के लिए चिकित्सको के द्वारा सलाह दी गई। आर्थिक स्तथी के कारण वह अपने स्थान धवलेश्वर पहुचे फिर हालत बिगड़ने पर उदयपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा लाया गया जंहा उदयपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों के द्वारा उनके स्वास्थ्य का इलाज किया जा रहा है, लेकिन उनको किसी बड़े अस्पताल की सलाह दी जा रही है। लेकिन आर्थिक स्तथी होने के कारण वह असमर्थ है, उन्होंने बताया कि वह 15 वर्ष की उम्र में घर से बाहर निकल गए थे उनका वास्तविक नाम रामप्रसाद लोधी पिता दुर्गा प्रशाद लोधी निवासी ग्राम सिमरा तहसील पृथ्वीपुर जिला टीकमगढ़ है, वंही उनके भाई का नाम हिम्मत सिंह लोधी और बहन का नाम पूना लोधी है। 15 वर्ष की उम्र में घर से निकलने के बाद उन्होंने पंच जूना अखाड़ा पहाड़ आश्रम जिला धार से दीक्षा लेकर उनका नाम बुद्ध गिरी महराज पड़ गया और अब उनकी वर्तमान आयु 82 वर्ष है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...