मै डॉक्टर-डॉक्टर चिल्लाती रह गई; कोई नहीं आया, क्या आप मेरे पिता को वापस ला सकते हैं, स्वास्थ्य मंत्री से बोली म्रतक की बेटी, यहाँ क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, April 14, 2021

मै डॉक्टर-डॉक्टर चिल्लाती रह गई; कोई नहीं आया, क्या आप मेरे पिता को वापस ला सकते हैं, स्वास्थ्य मंत्री से बोली म्रतक की बेटी, यहाँ क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

कोविड का कोहराम;

मै डॉक्टर-डॉक्टर चिल्लाती रह गई; कोई नहीं आया, क्या आप मेरे पिता को वापस ला सकते हैं, स्वास्थ्य मंत्री से बोली म्रतक की बेटी।


मै डॉक्टर-डॉक्टर चिल्लाती रह गई; कोई नहीं आया, क्या आप मेरे पिता को वापस ला सकते हैं, स्वास्थ्य मंत्री से बोली म्रतक की बेटी यहाँ क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मंगलवार को राजधानी रांची के सदर अस्पताल का हाल जानने गए थे। अस्पताल से निकलते वक्त उन्हें उनकी ही व्यवस्था ने शर्मसार कर दिया। मंत्री जी, जब अंदर मरीजों का हाल ले रहे थे, उस दौरान पूरा महकमा उनकी खुशामद में लगा रहा। उसी दौरान अस्पताल के बाहर एक मरीज ने इलाज के अभाव में अपनी बेटी के सामने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य मंत्री जब अस्पताल के बाहर निकल रहे थे, उसी दौरान शव लिए बेटी ने उनकी बोलती बंद कर दी।
कोविड के कारण अपने पिता को खोने वाली बेटी ने मंत्री बन्ना गुप्ता के सामने चिल्लाते हुए बताया। मंत्री जी यहीं (अस्पताल परिसर में) डॉक्टर... डॉक्टर चिल्लाती रह गई...। कोई डॉक्टर नहीं आया...। अब आप क्या करेंगे...। मेरे पिता को वापस ला देंगे। आप तो खाली वोट लेने आएंगे। लोग उसे समझाते रहे कि घर जाओ, लेकिन वो चिल्लाते रही।

BJP ने कहा- सरकार की लापरवाही से बेटी ने खोया अपना पिता

इस मामले में BJP के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण इस बेटी ने अपने पिता को खो दिया है। उन्होंने पूछा है कि आखिर कब अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे मुख्यमंत्री जी?

मंत्री ने दिए जांच के आदेश

हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता ने घटना की जांच कर 48 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट सिविल सर्जन रांची से मांगी हैं। उन्होंने पूछा है कि किन परिस्थितियों में किसकी लापरवाही के कारण मरीज की मौत हुई है। मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में झारखंड की जनता की सेहत की चिंता उन्हें हैं। इसलिए अपने सेहत की परवाह किए बिना कोरोना मरीजों से मिलने कोरोना वार्ड में गए।

हजारीबाग से रांची इलाज के लिए आए थे पवन

पवन गुप्ता की तबीयत बिगड़ने पर उनके परिजन उन्हें हजारीबाग से रांची लाए थे। वे अस्पताल दर अस्पताल भटकते रहे, लेकिन उन्हें कहीं बेड नहीं मिला। आखिर में वे सदर अस्पताल पहुंचे। यहां अंदर मंत्री निरीक्षण कर रहे थे बाहर वे तड़प रहे थे। आखिर में वे दम तोड़ दिए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...