दो गुटों मैं हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस भी हुई पथराव का शिकार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, April 1, 2021

दो गुटों मैं हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस भी हुई पथराव का शिकार।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

दो गुटों मैं हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस भी हुई पथराव का शिकार।

दो गुटों मैं हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस भी हुई पथराव का शिकार।

राजधानी दिल्ली में बुधवार की देर रात उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया जिसके चलते कई पुलिसवालों को चोटें आई हैं। सीलमपुर में दो पक्षों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि बात बंदूक निकालने तक आ गई, इस पूरे गोलीकांड में एक ही पक्ष के दो लोग गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई, पुलिस की माने तो आरोपियों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने पुलिस बल पर ही पथराव कर दिया, पथराव में पुलिस बल के भी कुछ जवान भी घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि दोनों ही पक्ष के लोग पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

दो गुटों मैं हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस भी हुई पथराव का शिकार।

बताया जा रहा है कि देर रात दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई और बात इस कदर बढ़ी कि दोनों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही उस्मानपुर थाने की पुलिस पहुंची, पुलिस ने एक अपराधी को धर दबोचने की कोशिश की तो बस्ती के लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव कर दिया जिसमें कई पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट आई। घायल पुलिसवालों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, आरोपी सीलमपुर इलाके के रहने वाले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस अब घटना स्थल के आसपास घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...