रायसेन/बरेली, घूमने निकले मासूम को अज्ञात वाहन ने रौंदा, घटना बाईपास रोड की। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, April 11, 2021

रायसेन/बरेली, घूमने निकले मासूम को अज्ञात वाहन ने रौंदा, घटना बाईपास रोड की।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

घूमने निकले मासूम को अज्ञात वाहन ने रौंदा, घटना बाईपास रोड की।

रायसेन/बरेली, घूमने निकले मासूम को अज्ञात वाहन ने रौंदा, घटना बाईपास रोड की।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। वर्तमान में बरेली सीमा से बाहर फोरलेन निर्माण कार्य प्रगति पर है। बायपास मार्ग से वाहनों का आवागमन लंबे समय से जारी है वही सुबह-सुबह शेर सपोर्ट के लिए नागरिकों, युवाओं और बच्चों का आना-जाना भी लगा रहता है। बायपास मार्ग पर कई कट दिए हुए हैं जरा सी नजर चूकने पर हादसे भी हो रहे हैं। रविवार को सुबह 6.30 बजे एक अज्ञात वाहन ने 11 वर्षीय मासूम को रौंदा और मौके से फरार हो गया। कीबलि सेमरी निवासी किरत प्रसाद ठाकुर दाल मिल मोहल्ले में अपने परिवार के साथ निवास करते हैं उनके दो बच्चे अनिकेत ठाकुर 13 वर्ष और अनुराग ठाकुर 11 वर्ष रोज की भांति आज भी सुबह बायपास मार्ग पर शेर सपाट को निकले थे। दोनों भाई बाईपास मार्ग पर दौड़ लगा रहे थे, आगे छोटा भाई अनुराग और पीछे बड़ा भाई अनिकेत था। भोपाल मार्ग से आ रही गाड़ी अनुराग ठाकुर को पीछे से इतनी तेज टक्कर मारी कि अनुराग उड़कर नीचे बायपास मार्ग सीमेंट रोड पर गिरा और तुरंत उसके प्राण पखेरू उड़ गए। टक्कर मारकर वाहन तेजी से जबलपुर मार्ग की ओर चला गया, जिस जगह यह दर्दनाक हादसा हुआ उसी बायपास मार्ग से दाल मिल मोहल्ले की ओर मार्ग जाता है। वहीं से रोज दोनों भाई शेर करने के लिए बायपास मार्ग पर आते थे। अज्ञात वाहन टक्कर मारकर तेजी से निकल गया लेकिन कोई भी उसके नंबर ना देख सका क्योंकि वाहन की रफ्तार 140 और 150 की थी। आसपास के लोगों ने तुरंत अनुराग के घर खबर पहुंचाई, मौके पर पुलिस बल पहुंचा। अनुराग को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से शव परिवारजनों को सुपुर्द किया गया। जिस अज्ञात वाहन ने मासूम को रौंदा उसकी एक साइड की हेडलाइट पूरी तरह से चकनाचूर हो चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश शक्ति से की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...