कोरोना का कहर :- बीते 24 घंटे 3.30 लाख मरीज ठीक तो 3,979 संक्रमितों की हुई मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, May 6, 2021

कोरोना का कहर :- बीते 24 घंटे 3.30 लाख मरीज ठीक तो 3,979 संक्रमितों की हुई मौत।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

कोरोना का कहर :- बीते 24 घंटे 3.30 लाख मरीज ठीक तो 3,979 संक्रमितों की हुई मौत।


कोरोना का कहर :- बीते 24 घंटे 3.30 लाख मरीज ठीक तो 3,979 संक्रमितों की हुई मौत।

देश में कोरोना दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को एक बार फिर 24 घंटे में नए मरीजों और मौतों का आंकड़ा अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर गया। आज देशभर में 4 लाख 12 हजार 373 पॉजिटिव मिले हैं, वहीं 3,979 लोगों की जान चली गई। यह अब तक का सबसे बड़ा और डराने वाला आंकड़ा है। यह दूसरी बार है जब 24 घंटे में 4 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले। इससे पहले 30 अप्रैल को 4 लाख 2 हजार 14 मामले सामने आए थे। तब 3525 मरीजों की मौत हुई थी। आज ठीक हुए मरीजों की संख्या भी कल के मुकाबले कम है। मंगलवार को 3.37 लाख मरीज ठीक हुए थे, वहीं आज 3.24 लाख मरीज ही ठीक हुए हैं।

महाराष्ट्र के बाद अब कर्नाटक और केरल ने डराया

रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या के मामले में अब महाराष्ट्र के बाद दो राज्य कर्नाटक और केरल भी डराने लगे हैं। कर्नाटक में बुधवार को रिकॉर्ड 50 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं, वहीं केरल में भी 41,953 लोग पॉजिटिव हुए हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए - 4.06 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें - 3,838
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए - 3.24 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके - 2.10 करोड़
अब तक ठीक हुए - 1.72 करोड़
अब तक कुल मौतें - 2.30 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या - 35.62 लाख

महाराष्ट्र में 920 मरीजों ने दम तोड़ा, उत्तर प्रदेश में भी रिकॉर्ड 357 मौतें

कोरोना के केस में लगातार कमी के बावजूद महाराष्ट्र में मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां बुधवार को 920 लोगों की जान गई। यह राज्य में पूरे कोरोनाकाल में दूसरी सबसे ज्यादा मौते हैं। इसे से पहले 28 अप्रैल को 1035 लोगों की जान चली गई थी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक कोरोना से 72,662 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की कुल संख्या 48.80 लाख तक पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश में भी बुधवार को मौतों का नया रिकॉर्ड बना। यहां 357 लोगों ने संक्रमण से जान गंवाई। प्रदेश में 31 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए। राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा 3 हजार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, कानपुर, सहारनपुर और गोरखपुर में एक हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं।

कोरोना का कहर :- बीते 24 घंटे 3.30 लाख मरीज ठीक तो 3,979 संक्रमितों की हुई मौत।

कोरोना अपडेट्स

  • महाराष्ट्र के नागपुर में कोरोना के 5 नए स्ट्रेन मिले हैं। दिल्ली से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, 35 सैंपल में ये स्ट्रेन पाए गए। नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और नागपुर मेडिकल कॉलेज में आए संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए पुणे और दिल्ली भेजे गए थे। 74 में से 35 सैंपल में 5 म्यूटेशन पाए गए। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रवींद्र खडसे ने 26 सैंपल में डबल म्यूटेशन होने की बात कही है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि देश में एक और पॉजिटिव ट्रेंड है, तो वहीं रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। यह 2 मई को यह 78% था। 3 मई को 82% हो गया। हम इंडस्ट्री की ऑक्सीजन को मेडिकल परपस से इस्तेमाल करने का प्लान कर रहे हैं। इस बारे में हम स्टेट से भी बात कर रहे हैं। अब देश में 1050 PSA ऑक्सीजन प्लांट पर काम चल रहा है। ऑक्सीजन प्लांट के पास ही कोविड सेंटर बनाए जाएंगे।
  • दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 181 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। राजधानी की पुलिस में अभी 3 हजार कोरोना प्रभावित जवानों का इलाज चल रहा है। पिछले साल 12 हजार जवान पॉजिटिव हुए थे। मंगलवार को पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने जवानों से वर्चुअली बात की।
  • ब्रिटेन गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल के दो मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हैं। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन हालात में अब जयशंकर G-7 समेत अन्य कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे।
  • आखिरकार बिहार ने भी संक्रमण की चेन रोकने के लिए लॉकडाउन का फैसला ले लिया है। हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, कर्नाटक, गोवा और झारखंड के बाद लॉकडाउन लगाने वाला बिहार नौवां राज्य बन गया है। मंत्रियों और अधिकारियों के साथ मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार ने एक बैठक की थी। आज सरकार ने 15 मई तक टोटल लॉकडाउन लगाने के फैसले की घोषणा कर दी।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र
यहां बुधवार को 57,640 लोग संक्रमित पाए गए। 57,006 लोग रिकवर हुए और 920 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 48.80 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 41.64 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 72,662 लोगों की मौत हो गई है। 6.41 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
यहां बुधवार को 31,111 लोग संक्रमित पाए गए। 40,852 लोग रिकवर हुए और 353 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 13.99 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 11.22 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,151 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2.62 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को 20,960 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 19,209 लोग ठीक हुए और 311 की मौत हो गई। अब तक 12 लाख 53 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11 लाख 43 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,063 मरीजों की मौत हो चुकी है। 91,859 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़
यहां बुधवार को 15,157 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 10,152 लोग ठीक हुए और 253 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.02 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,738 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.29 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में बुधवार को 12,955 लोग संक्रमित मिले। 12,995 लोग रिकवर हुए और 133 की मौत हो गई। अब तक 6.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.77 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,912 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.48 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
राज्य में बुधवार को 12,319 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 9,643 लोग ठीक हुए और 71 की मौत हो गई। अब तक 6.24 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.29 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,074 लोगों की मौत हो चुकी है। 89,244 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...