Post Top Ad
Tuesday, May 18, 2021
Home
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, किल कोरोना-3 अभियान का जायजा लेने सर्वे दलों के साथ घर-घर पहुंचे जिला पंचायत सीईओ।
रायसेन, किल कोरोना-3 अभियान का जायजा लेने सर्वे दलों के साथ घर-घर पहुंचे जिला पंचायत सीईओ।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने और संभावित कोरोना संक्रमित रोगियों के त्वरित उपचार हेतु किल कोरोना-3 अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सर्वे दलों द्वारा घर-घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा ने गैरतगंज जनपद के गढ़ी, पटी, सहजपुर सहित अन्य ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर सर्वे दलों के साथ घर-घर जाकर किल कोरोना-3 अभियान का जायजा लिया। जिला पंचायत सीईओ शर्मा ने सर्वे दलों को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान में संभावित संक्रमित एवं कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को समुदाय से अलग कर संक्रमण की चेन को तोड़ना है, जिससे कोरोना संक्रमण पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने सर्वे दल से कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
सर्वे के दौरान कोरोना संदिग्ध रोगियों की त्वरित पहचान होने से उनका समय पर उपचार प्रारंभ किया जा सकता है। जिससे कोरोना संक्रमण को प्रारंभिक अवस्था में खत्म किया जा सकता है। जिला पंचायत सीईओ ने लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ ही उन्हें कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु योग करने, गरम पेय पदार्थ पीने, गरारे करने एवं भाप लेने सहित अन्य उपाय बताने के लिए भी कहा।
जिला पंचायत सीईओ ने सर्वे कार्य के दौरान ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उन्हें मास्क लगाने, दो गज की दूरी बनाये रखने, समय-समय पर हाथों को सेनेटाइज करने या साबुन और पानी से धोने के लिए कहा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सर्वे टीम द्वारा प्रतिदिन घर-घर आकर सर्वे किया जा रहा है। सर्दी-जुखाम, बुखार, खराश, सिर दर्द, बदन दर्द, भूख न लगना, दस्त लगने से पीड़ित मरीज अपने लक्षणों को छुपाये नहीं बल्कि बताएं, जिससे उन्हें दवाइयों की किट उपलब्ध कराई जा सके और समुचित इलाज किया जा सके।
उन्होंने कहा कि कई बार मरीज अपने घर पर ही पारंपरिक उपचार लेते हैं, ठीक होने की उम्मीद में 5 से 7 दिन गुजार देते हैं जिन्हें स्वास्थ्य लाभ होने के बजाय उनकी बीमारी और जटिल हो जाती है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ता है, ऐसी स्थिति में उपचार और जटिल हो जाता है। इसलिए किसी भी प्रकार के लक्षण या समस्या प्रतीत होने पर छुपाएं नहीं तुरंत बताएं।
जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायतों के भ्रमण के दौरान पंचायतों में बनाए क्वारेंटाइन सेंटरों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव से ग्राम पंचायतों में कोरोना संदिग्ध एवं संक्रमित मरीजों की संख्या, उनके उपचार तथा स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कोरोना संक्रमित व्यक्ति एवं उनके परिजनों से भी चर्चा कर उनका हौंसला बढ़ाया और चिकित्सकों के परामर्श अनुसार समय पर दवाईयां लेने और सावधानी बरतने के लिए कहा।
Tags
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
कोरोना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com








No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद