प्रदेश के गाँव और शहरों में 58 हजार से अधिक क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप गठित - गृह मंत्री डॉ. मिश्रा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, May 17, 2021

प्रदेश के गाँव और शहरों में 58 हजार से अधिक क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप गठित - गृह मंत्री डॉ. मिश्रा।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

प्रदेश के गाँव और शहरों में 58 हजार से अधिक क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप गठित - गृह मंत्री डॉ. मिश्रा। 

भोपाल। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि मध्यप्रदेश के ग्रामीण एवं नगरीय निकायों में 58 हजार 138 क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का गठन कर लिया गया है। इन समूहों में 6 लाख 51 हजार 559 सदस्य हैं। इसके साथ ही 301 विकास खंडों में भी क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का गठन किया गया है जिसमें 5 हजार 784 सदस्य हैं।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार गृह विभाग द्वारा 10 मई को ग्राम/ब्लॉक/वार्ड स्तरीय  क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (संकट प्रबंधन समूहों) के आदेश जारी कर गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक 50 हजार 846 ग्रामों में ग्राम स्तरीय संकट प्रबंधन समूहों का गठन किया गया है। इनमें कुल 5 लाख 34 हजार 627 सदस्य हैं। इसी प्रकार  नगर निगमों के वार्डों में 884, नगर पालिका के वार्डों में 2218 और नगर परिषद के वार्डों में 4190 कुल 7292 नगरीय निकायों के वार्डों में वार्ड स्तरीय संकट प्रबंधन समूह का गठन कर लिया गया है। इनमें एक लाख 16 हजार 932 सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 301 विकास खंडों में भी विकासखंड स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का गठन हो चुका है। इसमे 5 हजार 784 सदस्य हैं।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश  के गाँवों और शहरों में कोरोना महामारी को रोकने के संबंध में गठित यह सभी समूह सक्रियता से जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के 52 जिलों में ज़िला-स्तरीय आपदा प्रबंधन समितियाँ विगत एक वर्ष से क्रियाशील होकर अपना कार्य कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...