Post Top Ad
Wednesday, May 19, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, उपस्वास्थ्य केंद्र को पुनः चालू करवाने ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, लगभग 5 साल से बंद पड़ा हुआ है उपस्वास्थ्य केंद्र।
रायसेन/देवरी, उपस्वास्थ्य केंद्र को पुनः चालू करवाने ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, लगभग 5 साल से बंद पड़ा हुआ है उपस्वास्थ्य केंद्र।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। तहसील देवरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गोरखपुर का उपस्वास्थ्य केंद्र कई वर्ष से बंद पड़ा है जिससे डूंगरिया, ऊंचा खेड़ा, जूनापानी, बारखेड़ी, आलीवाडा, करहैया, विलगवा, सहजपुरी और भी कई ग्रामीण क्षेत्र गोरखपुर से जुड़े हैं पर ग्राम मैं तीन हजार से ऊपर की आबादी के बाद भी चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सोमवार गोरखपुर के ग्रामीणों ने इसे चालू करवाने की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री, कलेक्टर, एवं एसडीएम के नाम तहसीलदार सीजी गोस्वामी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया स्वास्थ्य की समस्याओं को लेकर जल्दी से जल्दी स्वास्थ उपचार के लिए सुविधा मुहैया कराई जाए एवं डॉक्टर की नियुक्ति परमानेंट उपस्वास्थ्य केंद्र गोरखपुर में की जाए। उपस्वास्थ्य केंद्र बन्द होने से इससे जुड़े गांवों के रोगियों को छोटी-मोटी बीमारी के उपचार में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में ग्रामीण उपचार के लिए देवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राइवेट इलाज करवाने के लिए मजबूर हैं, जिससे समय एवं धन दोनों की बर्बादी हो रही है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में उपस्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत करने एवं जल्द से जल्द स्टाफ की व्यवस्था कर लंबे समय से बन्द पड़े उपस्वास्थ्य केंद्र को तत्काल शुरू करने की मांग की। कोरोना महामारी की दस्तक ग्रामीण अंचलों तक पहुंच गई है, सरकार हर संभव प्रयास कर रही है लोगों को स्वास्थ्य संबंधी उपचार मुुहैया कराए जाएं पर उपस्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद भी लोगों को उपचार के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है।
एक तरफ प्रशासन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए बोल रही है। वही वैक्सीन लगवाने के लिए देवरी पंचायत जाना पड़ रहा है, जबकि उपस्वास्थ्य केंद्र गोरखपुर बंद पड़ा है। जो सुविधाएं उपस्वास्थ्य केंद्र गोरखपुर में मिल सकती है पर यह देवरी में मिल रही है। स्वास्थ को लेकर अधिकारी लापरवाह साबित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से स्वास्थ्य अधिकारी अनजान नजर आ रहे है। ग्राम के लोगों से बात करने पर चेतावनी देते हुए कहां है कि उपस्वास्थ्य केंद्र जल्द से जल्द चालू नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन करेंगे। सुरेंद्र सिंह राजपूत, अरविंद पाराशर, अभिषेक जैन, सुरेश रजक, जीवन धानक, पंचू साहू, बंटू प्रजापति, नंदन प्रजापति, भूरा साहू, नितेश रघुवंशी, बसंत धाकड़, राहुल मेहरा एवं ग्राम के वरिष्ठ लोगों द्वारा ग्रामीण लोगों की मौजूदगी में तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनेश खत्री ने कोरोना व मीटिंग की बात कहकर पल्ला झाड़कर मीडिया से दूरी बनाई व ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर से वर्जन लेने को कहा।
हमारे क्षेत्र गोरखपुर में उपस्वास्थ्य लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है, ग्रामों में बीमारियां फैल रही है, इस समस्या को देखते हुए हम लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया है की उपस्वास्थ्य केंद्र पुनः चालू किया जाए।
बसंत धाकड़, ग्रामीण, आलीवाडा
गोरखपुर में जो उपस्वास्थ्य केंद्र बिल्डिंग बनी हुई है उसमें ना डॉक्टर है ना कोई स्टाफ रहता है, इस विषय पर कलेक्टर महोदय को अवगत करा कर कार्रवाई की जाएगी।
सीजी गोस्वामी, तहसीलदार, देवरी
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद