आईआरएडी एप में प्रविष्टियाँ करना सुनिश्चित करें : एडीजी सागर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 19, 2021

आईआरएडी एप में प्रविष्टियाँ करना सुनिश्चित करें : एडीजी सागर।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

आईआरएडी एप में प्रविष्टियाँ करना सुनिश्चित करें : एडीजी सागर। 

भोपाल। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान डी.सी. सागर ने जिलों को भारत सरकार के  आई.आर.ए.डी. में  सड़क दुर्घटनाओं संबंधी सभी प्रविष्टियाँ  सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया है कि  अभी मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि जिले कोशिश करें, तो इस क्षेत्र में प्रदेश की पुलिस ध्वज वाहक बन सकती है।

एडीजी सागर ने बताया कि आई.आर.ए.डी. एप के डाटा एंट्री की सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सूक्ष्मता से परीक्षण किया जा रहा है। डाटा एंट्री में पिछड रहे गुना, दतिया, छतरपुर, मण्डला और अनूपपुर जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सुधार के लिये  निर्देशित किया गया है। सागर ने बताया है कि एप में अधिक से अधिक प्रविष्टियों से सड़क दुर्घटनाओं की मॉनिटरिंग बेहतर तरीके से की जाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि यदि हम शत-प्रतिशत सड़क दुर्घटनाओं की एप में प्रविष्टियाँ करेंगे, तो अधिकतम लोगों की जान-माल की सुरक्षा की जा सकेगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...