Post Top Ad
Friday, May 7, 2021
Home
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
नरसिंहपुर
मध्य प्रदेश
नरसिंहपुर/तेंदुखेड़ा, सावधानी ही सुरक्षा है, शासन का करें पूर्ण सहयोग; लड़ाई लम्बी है, कोरोना से डरना नहीं लड़ना है।
नरसिंहपुर/तेंदुखेड़ा, सावधानी ही सुरक्षा है, शासन का करें पूर्ण सहयोग; लड़ाई लम्बी है, कोरोना से डरना नहीं लड़ना है।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, धर्मेन्द्र साहू, नरसिंहपुर/तेंदुखेड़ा।
तेंदुखेड़ा। एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है तो कहीं न कहीं उसके मूल में हमारी भी चूक है। हमें पता था कि हमें क्या करना है और क्या नहीं करना, लेकिन उसके बावजूद हम ऐसे बेफिक्र हुए कि जैसे महामारी देश से विदा हो गई है। निस्संदेह एक सदी बाद आई महामारी से जूझने का अनुभव मौजूदा पीढ़ियों के पास नहीं था, लेकिन जिस धैर्य व संयम का हमें परिचय देना चाहिए था उसमें हम जरूर चूके हैं। तेजी से फैल रहा संक्रमण रोकने के लिये नये निर्देश जारी किये हैं, ये निर्देश कोई नये नहीं हैं। इन्हें हम पहले से ही जानते थे, लेकिन बात बस इतनी थी कि हम उनका पालन करने में सतर्कता नहीं निभा रहे थे। जब हम आत्मसंयम का पालन नहीं करते तो प्रशासन को फिर संयम सिखाने के लिये सख्ती करनी पड़ती है। नये निर्देशों में पुलिस व स्थानीय निकायों को कोविड संक्रमण रोकने की जिम्मेदारी दी गई है। संपूर्ण मध्यप्रदेश के साथ-साथ नरसिंहपुर जिले को भी 17 मई तक लॉकडाऊन लगाया गया है। यदि व्यक्ति अपनी, परिवार और समाज की वाकई चिंता करता है तो उसे कोरोना संक्रमण को रोकने के सामान्य नियमों का जिम्मेदारी से निर्वहन करना चाहिए। आत्मानुशासन से किये गये प्रयास शासन द्वारा थोपे गये अनुशासन के मुकाबले बेहतर होते हैं। सही मायनो में कोरोना से बचाव का यही सुरक्षित रास्ता भी है। कोरोना वैक्सीन के सकारात्मक परिणामों से समाज में उत्साह पैदा हुआ है, लेकिन हमें मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए कि कोरोना संक्रमण से हमारी लड़ाई लंबी चलनी है, ऐसे में सतर्कता ही सर्वोत्तम उपचार है। यह जानते हुए कि हमारा चिकित्सातंत्र पहले से ही बीमार है। सही मायनो में कोरोना काल की सावधानी और उपाय हमारे स्वस्थ जीवन का आधार बन सकते हैं। ऐसे में लोगों को नियमों के उल्लंघन की प्रवृत्ति से बचना चाहिए। समाज के अंतिम व्यक्ति को आर्थिक व चिकित्सा सहायता पहुंचाने के लिये तंत्र को संवेदनशील होना पड़ेगा। कोरोना संकट में रोज कमाकर खाने वाले इस वर्ग की घर से बाहर निकलना मजबूरी है, तो उसकी मजबूरी में ही संक्रमण से बचाव के उपाय भी तलाशने की जरूरत है। बहरहाल, एक नागरिक के रूप में व्यक्ति को आफिस, बाजार, सार्वजनिक परिवहन तथा नागरिक जीवन में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। साथ ही जिन लोगों की जिम्मेदारी कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने की है, उन्हें भी मुस्तैदी से अपने दायित्वों का पालन करना होगा। घातक रिपोर्ट धमैन्द्र साहू एंव विपिन पटेल ने आमजनों से अपील की है कि सभी लोग मास्क लगाएं खुद भी बचे हमें भी बचाएं। कोरोना से डरना नहीं लड़ना है।
Tags
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# नरसिंहपुर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
कोरोना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
नरसिंहपुर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद