आगर-मालवा, नगर परिषद बड़ौद द्वारा संक्रमित क्षेत्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव कर किया जा रहा संक्रमण मुक्त। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 16, 2021

आगर-मालवा, नगर परिषद बड़ौद द्वारा संक्रमित क्षेत्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव कर किया जा रहा संक्रमण मुक्त।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

नगर परिषद बड़ौद द्वारा संक्रमित क्षेत्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव कर किया जा रहा संक्रमण मुक्त।

आगर-मालवा, नगर परिषद बड़ौद द्वारा संक्रमित क्षेत्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव कर किया जा रहा संक्रमण मुक्त।

घातक रिपोर्टर, ईश्वर सिंह सोनगरा, आगर-मालवा।
आगर-मालवा। जिले में कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने एवं संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में प्रशासनिक अमले द्वारा एहतियाती बरती जा रही है। जिले में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, पंचायत विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग का अमला निरंतर कोरोना संक्रमण फैलाव को रोकने हेतु गतिविधियां आयोजित कर लोगों को मास्क लगाने, 2 गज की दूरी एवं कोरोना कर्फ्यू का पालन करने, अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने, टीकाकरण करवाने, सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण होने पर जांच करवाने आदि के लिए जागरूक कर रहा है। साथ ही नगरीय निकाय द्वारा संक्रमित क्षेत्रों में निरंतर सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। रविवार को नगरीय प्रशासन बड़ौद ने नगरीय क्षेत्र को संक्रमण मुक्त करने हेतु संक्रमित क्षेत्र में सैनिटाइजर एवं कीटनाशक का छिड़काव कर संक्रमण से मुक्त किया गया। नगर परिषद द्वारा संक्रमित क्षेत्रों में लगातार तीन दिवस तक सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है ताकि क्षेत्र संक्रमण से मुक्त रहें एवं संक्रमण का विस्तार अन्य व्यक्तियों में ना हो। नगर परिषद सीएमओ इकरार अहमद ने बताया कि नगर परिषद बड़ौद द्वारा वार्ड क्रमांक-01 जैन मंदिर रोड, कोविड सेंटर डग रोड, हॉस्पिटल, वार्ड क्रमांक 15 कायस्त मोहल्ला एवं अयोध्या बस्ती में सैनिटाइजर का छिड़काव कर संक्रमण से मुक्त किया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...