आगर-मालवा, गांव को कोरोना संक्रमण से बचानें हेतु ग्रामीणों ने गांव की सीमा की सील, ग्रामीण कर रहे जनता कर्फ्यू का पालन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, May 4, 2021

आगर-मालवा, गांव को कोरोना संक्रमण से बचानें हेतु ग्रामीणों ने गांव की सीमा की सील, ग्रामीण कर रहे जनता कर्फ्यू का पालन।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

गांव को कोरोना संक्रमण से बचानें हेतु ग्रामीणों ने गांव की सीमा की सील, ग्रामीण कर रहे जनता कर्फ्यू का पालन।

आगर-मालवा, गांव को कोरोना संक्रमण से बचानें हेतु ग्रामीणों ने गांव की सीमा की सील, ग्रामीण कर रहे जनता कर्फ्यू का पालन।

घातक रिपोर्टर, ईश्वर सिंह सोनगरा, आगर-मालवा।
आगर-मालवा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ग्रामीणों से जनता कर्फ्यू लगाने के आव्हान पर ग्रामीण अपने-अपने ग्रामीण जनो को बचाने के लिए जनता कर्फ्यू लगाया है। जिले में ग्रामीणों ने अपने-अपने गांव की सीमा को सील करते हुए जनता कर्फ्यू का पालन कर रहे है और बकायदा गांव से बाहर एवं बाहर से अंदर आने वाले व्यक्तियों की रजिस्टर में एन्ट्री की जा रही है। जिले के राजस्थान बार्डर से लगे गाँवो में ग्रामीणों द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। जिले के ग्राम पंचायत खेरिया में राजस्थान में जाने वाले रास्तो को ग्रामीणों द्वारा सील किया गया। ग्राम सुदवास में ग्रामीणों द्वारा जनता कर्फ्यू लगाया गया है, जहां ग्रामीण स्वयं को कोरोना संक्रमण से बचाते हुए दूसरों को भी इस महामारी से बचने के लिए आम जन को लोगों को घरो में ही रहने, बार-बार हाथों को सेनेटाईज करने, बेवजह घर से नही निकलने, दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी का संदेश दे रहे है। ग्राम सुदवास में तथा ग्राम बरगडी से ढोढर बनोटी में ग्रामीणों द्वारा ग्रामों की सीमा सील करनें के बाद शासन एवं प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस को लेकर जारी गाईड लाईन का पालन करते हुए यह कार्य किया जा रहा है। जनपद सीईओ जितेंद्र सिंह सेंगर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया की जिले में ग्रामीणों की सतर्कता और सावधानी से ही निश्चित रूप से कोरोना वायरस का फैलाव रोका जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...