Post Top Ad
Saturday, May 15, 2021
महिला बाल विकास अधिकारी ने रुकवायी नाबालिग की शादी।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे।
भोपाल। महिला बाल विकास के अमले और एक एनजीओ ने समझाइश देकर आदमपुर छावनी परियोजना गोविन्दपुरा में एक बाल विवाह रुकवाया है। प्रकरण में वर-वधु दोनो की आयु विवाह की निर्धारित आयु से कम पाई गई है। जिला महिला बाल विकास अधिकारी ने बताया कि गोविंदपुरा परियोजना के आदमपुर छावनी से एक सूचना मिली थी कि बाल विवाह हो रहा है जिसमे वधु की उम्र-18 वर्ष से कम है। शुक्रवार को परियोजना अधिकारी अखिलेश चतुर्वेदी ने एक टीम का गठन किया जिसमें सुपरवाईजर संगीता महोबिया, ग्राम सचिव मर्दन सिंह, सहायक सचिव गब्बर प्रजापति एवं चाईल्ड लाईन टीम से विजय यादव एवं मधु बौद्ध ने आदमपुर छावनी में संबंधित बालिका के घर पहुंचकर भाई संतोष केवट से मुलाकात की और बालिका के संबंध में पूछताछ की गई। संतोष ने बताया कि उसकी बहन रचना केवट पिता शंकरलाल केवट की उम्र वर्तमान में 17 वर्ष 10 माह है, जोकि नाबालिग है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद