Post Top Ad
Saturday, May 15, 2021
भोपाल। इंदौर गाँव - गाँव में स्थानीय कर्फ्यू।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
ग्रामीणों द्वारा बनाई गई जनता कर्फ्यू की व्यवस्था का मंत्रियों ने पालन किया
मंत्रियों ने गाँव मे बैरिकेटिंग के बाहर से ही ग्रामीणों से चर्चा कर कोरोना के संबंध में ली जानकारी।
भोपाल। इंदौर जिले में कोरोना से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। चाहे शासन हो, प्रशासन हो, जन-प्रतिनिधि हो या ग्रामीण जन सभी अपनी-अपनी तरह से प्रयास कर रहे हैं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार देखने को मिल रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों आम-जन कोरोना को परास्त करने के लिए एकजुट होकर जनता कर्फ्यू का सख्ती से पालन करा रहे हैं।
इंदौर जिले के प्रभारी तथा जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर के महू क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ऐसा ही एक उदाहरण आज महू विकासखंड के ग्राम मलेंडी में दिखाई दिया। जहाँ ग्रामीणजनों ने जनता कर्फ्यू के दौरान आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए गाँव की सीमा में स्थानीय संसाधनों से बैरिकेटिंग की व्यवस्था की, यहाँ से बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णता प्रतिबंधित किया। यहाँ पहुँचे। मंत्री सिलावट तथा ठाकुर, कलेक्टर मनीष सिंह ने भी ग्रामीणों की इस व्यवस्था का पालन किया। ग्रामीणों से गाँव के बाहर ही बात की और उनके प्रयासों की सराहना की।
भ्रमण के दौरान मंत्री सिलावट तथा ठाकुर ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वह कोरोना से घबराए नहीं सजग और सावधान रहें। लक्षण दिखाई देते ही तुरंत जाँच कराएँ। पॉजिटिव आने पर आइसोलेशन में रहें। जिनके घरों में रहने की व्यवस्था है, पर्याप्त कमरे हैं वह घरों में ही आइसोलेशन में रहें। इधर-उधर नहीं घूमें। जिन ग्रामीणों के घर में जगह नहीं है और वह पॉजिटिव हैं, तो वह कोविड केयर सेंटर में जाकर आइसोलेट रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि हर पंचायत स्तर पर कोविड केयर सेंटर की स्थापना की गई है। यहाँ पर भोजन, नाश्ता, चाय, कूलर साफ-सफाई आदि की समुचित व्यवस्था है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे इन सेंटरों का लाभ लें। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें अस्पतालों में भी भर्ती कराया जाएगा और समुचित उपचार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को घर-घर जाकर चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे पूरा सहयोग करें। गाँवों को कोरोना मुक्त करने का अभियान ग्रामीणों के हित के लिए ही चलाया जा रहा है।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
Share This
About Ghatak reporter
भोपाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद