रायसेन/बरेली, कलेक्टर एवं एसपी ने किया दौरा, फिर भी कोरोना कर्फ्यू जैसे हालात नहीं दे रहे दिखाई। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 5, 2021

रायसेन/बरेली, कलेक्टर एवं एसपी ने किया दौरा, फिर भी कोरोना कर्फ्यू जैसे हालात नहीं दे रहे दिखाई।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

कलेक्टर एवं एसपी ने किया दौरा, फिर भी कोरोना कर्फ्यू जैसे हालात नहीं दे रहे दिखाई।

  • एसडीएम प्रमोद गुर्जर ने बाजारों का किया निरीक्षण।

रायसेन/बरेली, कलेक्टर एवं एसपी ने किया दौरा, फिर भी कोरोना कर्फ्यू जैसे हालात नहीं दे रहे दिखाई।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। यहां पर चाहे कलेक्टर निरीक्षण कर ले या फिर एसपी फिर भी हालात सुधरने के नाम नहीं ले रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू लगाने का उद्देश्य कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ना है, लेकिन यहां पर कोरोना कर्फ्यू जैसे हालात दिखाई नहीं दे रहे हैं। पूर्व की भांति सड़कों पर नागरिकों का आवागमन जारी है, भले ही सामने से दुकानें बंद हैं लेकिन पीछे से राशन सामग्री का विक्रय किया जा रहा है। दुकानों के अलावा कई दुकानदारों ने तो अपने घरों में दुकानें सजा ली है और घरों से सामान का विक्रय किया जा रहा है।

देखे विडियो


सबसे अधिक बाजार और जैन मोहल्ले में दुकानों का संचालन किया जा रहा है, इन स्थानों पर पुलिस का हस्तक्षेप नहीं होने के कारण दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं। वहीं सड़कों पर बेवजह वाहन चालक बगैर किसी काम के फर्राटे भरते नजर आ रहे हैं, इन्हें रोकने के लिए कोई भी नियम यहां पर नहीं बनाए गए हैं। बुधवार को जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव एवं पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला का नगर दौरा हुआ, कुछ देर के लिए अधिकारी बरेली विश्राम गृह पहुंचे जहां पर नगर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस प्रशासन से जिला कलेक्टर और एसपी रूबरू हुए।

रायसेन/बरेली, कलेक्टर एवं एसपी ने किया दौरा, फिर भी कोरोना कर्फ्यू जैसे हालात नहीं दे रहे दिखाई।

जब तक जिला स्तर के अधिकारी बरेली में मौजूद रहे तब तक सड़कों पर सख्ती दिखाई गई, जैसे ही अधिकारियों का आगमन यहां से हुआ फिर वही हालात सड़कों पर नजर आने लगे। तहसील मुख्यालय और आसपास प्रतिदिन कोरोना संक्रमण से खबर सुनने को मिल रही है फिर भी नगर प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। कोरोना पर कैसे लगाम लगेगी, अगर यही हालात यहां के रहे तो स्थिति और भी इस क्षेत्र की नाजुक बन सकती है। बड़ा बाजार और सोनी मार्केट मैं पुलिस बल की तैनाती नहीं होने के वहां के दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं और वह खुलेआम अपना व्यापार चला रहे हैं।

https://youtu.be/OgVohdoBVr0

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...