नेता जी की नेतागिरी गायब, सपा विधायक इरफान पहुंचे थे अपने कार्यकर्ता का चालान रुकवाने, उल्टा अपने ऊपर जुर्माना लगवाकर वापस आये। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, May 17, 2021

नेता जी की नेतागिरी गायब, सपा विधायक इरफान पहुंचे थे अपने कार्यकर्ता का चालान रुकवाने, उल्टा अपने ऊपर जुर्माना लगवाकर वापस आये।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

नेता जी की नेतागिरी गायब, सपा विधायक इरफान पहुंचे थे अपने कार्यकर्ता का चालान रुकवाने, उल्टा अपने ऊपर जुर्माना लगवाकर वापस आये।


नेता जी की नेतागिरी गायब, स्पा विधायक इरफान पहुंचे थे अपने कार्यकर्ता का चालान रुकवाने, उल्टा अपने ऊपर जुर्माना लगवाकर वापस आये।

कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी रविवार रात एक समर्थक का चालान कटने के विरोध में दलेलपुरवा बगैर मास्क पहने पहुंच गए। इस पर सपा विधायक और पुलिस में जमकर झड़प होने के साथ ही धक्कामुक्की भी हुई। करीब एक घंटे तक हंगामा चला, इसके बाद पुलिस ने विधायक का भी मास्क न लगाने पर एक हजार रुपए का चालान कर दिया। कमिश्नर ने चालान करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया है। दरअसल, हुआ यूं कि दलेलपुरवा चौकी के पास रविवार रात को पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने बगैर हेलमेट और बिना मास्क पहने मिले फैज नाम के युवक को रोका। उसने विधायक इरफान सोलंकी को फोन किया और दरोगा से बात कराई। विधायक ने दरोगा से कहा कि चालान न करें, लेकिन दरोगा ने अनसुना कर दिया, कुछ देर बाद विधायक मौके पर पहुंच गए।

नेता जी की नेतागिरी गायब, स्पा विधायक इरफान पहुंचे थे अपने कार्यकर्ता का चालान रुकवाने, उल्टा अपने ऊपर जुर्माना लगवाकर वापस आये।

पैरवी के बाद भी पुलिस ने चलान काट दिया, इस पर विधायक की पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई। मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि विधायक और पुलिस में धक्कामुक्की होने लगी। विधयाक समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा। बवाल बढ़ता देख अन्य थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। विधायक इरफान सोलंकी का कहना है कि दरोगा फहीम ने उनको धक्का दिया था, जिसका वीडियो है। वह सोमवार को इस सिलसिले में पुलिस कमिश्नर से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने कहा कि, जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा है कि कोरोना काल मे सहयोग करें। विधायक इरफान सोलंकी का मास्क न पहनने के लिए 1 हजार रुपए का चालान किया गया है। उपनिरीक्षक अभिषेक सोनकर व उपनिरीक्षक फहीम खां ने अपनी जिम्मेदारी का पालन किया और संयत बरता है, उन्हें एक हजार रुपए से पुरस्कृत किया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...