जल-संसाधन मंत्री सिलावट ने ग्रामीण क्षेत्रों के कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 16, 2021

जल-संसाधन मंत्री सिलावट ने ग्रामीण क्षेत्रों के कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

जल-संसाधन मंत्री सिलावट ने ग्रामीण क्षेत्रों के कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण। 


भोपाल। जल-संसाधन मंत्री और इंदौर जिले के प्रभारी तुलसीराम सिलावट ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करने के साथ कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। सिलावट ने उपचाररत मरीज़ों से मिले और उनका हौसला बढ़ाकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मंत्री सिलावट ने कोविड केयर सेंटर में मरीजों की समर्पण भाव से सेवा कर रहे डॉक्टर और नर्सों के कार्यों की सराहना की और उनका आभार माना।

मंत्री सिलावट ने ग्राम बड़ोदिया में ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक ली। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप समिति गठित की गई है, जो कोरोना को नियंत्रित करने के लिये कारगर सिद्ध होगी।

मंत्री सिलावट ने चंद्रावतीगंज के कोविड केयर सेंटर और उचित मूल्य राशन की दुकान का निरीक्षण कर कोरोना संक्रमण और उचित मूल्य राशन की दुकान से वितरित किये जा रहे खाद्यान्न की जानकारी भी ली। सिलावट ने निर्देश दिये कि कोई भी पात्र परिवार राशन से वंचित नहीं रहे, जिनकी पात्रता पर्ची नहीं है, उन्हें तुरंत पात्रता पर्ची दी जाये।



No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...