Post Top Ad
Thursday, May 6, 2021
Home
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ.चौधरी ने की गैरतगंज में कोरोना की समीक्षा, स्वास्थ्य केंद्र देवनगर का भी किया अवलोकन।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ.चौधरी ने की गैरतगंज में कोरोना की समीक्षा, स्वास्थ्य केंद्र देवनगर का भी किया अवलोकन।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने रायसेन जिले के गैरतगंज में अधिकारियों के साथ बैठक कर अनुभाग में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं बचाव के लिये की जा रही गतिविधियों तथा वैक्सीनेशन की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार, कोविड वैक्सीनेशन, किल कोरोना अभियान, कोरोना कर्फ्यू का पालन तथा उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के त्वरित एवं समुचित उपचार और कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन कराने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवनगर (देहगांव) का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि स्वास्थ्य केंद्र पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। यहाँ आने वाले मरीज को पूरा उपचार मिले। स्वास्थ्य मंत्री ने गढ़ी जिला रायसेन स्थित क्वारेंटीन सेंटर का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रहे उपचार और भोजन आदि की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
Tags
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
कोरोना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद