Post Top Ad
Saturday, May 15, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने साँची चिकित्सालय में सेन्ट्रलाइज ऑक्सीजन सिस्टम और सर्व-सुविधायुक्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने साँची चिकित्सालय में सेन्ट्रलाइज ऑक्सीजन सिस्टम और सर्व-सुविधायुक्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने साँची चिकित्सालय में सेन्ट्रलाइज ऑक्सीजन सिस्टम और सर्व-सुविधायुक्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण।
भोपाल। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने साँची चिकित्सालय में १० बेड की क्षमता वाले सेंटर में सेन्ट्रलाइज ऑक्सीजन सिस्टम का शुभारंभ कर सर्व-सुविधायुक्त एम्बुलेंस का लोकार्पण भी किया। डॉ. चौधरी ने साँची चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान कहा कि इस नवीन सर्व-सुविधायुक्त एम्बुलेंस के मिल जाने से क्षेत्र के मरीजों को त्वरित रूप से स्वास्थ्य सेवायें मिल सकेगीं। चिकित्सालय में सेन्ट्रलाइज ऑक्सीजन सिस्टम होने से मरीजों के उपचार में कोई परेशानी नहीं आयेगी।
मंत्री डॉ. चौधरी ने साँची चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान संक्रमित मरीजों की संख्या और उनके उपचार के संबंध में सीएमएचओ से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि कोरोना संदिग्ध तथा संक्रमित मरीजों का शीघ्र उपचार प्रारंभ किया जाये, जिससे वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों सकें। मंत्री डॉ. चौधरी ने होम आइसोलेट कोरोना संक्रमित मरीजों एवं किल कोराना-३ अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव भी उपस्थित थे।
सलामतपुर आरोग्यम स्वास्थ्य केन्द्र और फीवर क्लीनिक का निरीक्षण
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सलामतपुर स्थित आरोग्यम स्वास्थ्य केन्द्र और फीवर क्लीनिक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ. चौधरी ने मरीजों की जाँच, उपचार और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों के लिये दवाओं की उपलब्धता और उनका समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की उपस्थिति में दावत राईस मिल मण्डीदीप द्वारा साँची चिकित्सालय के लिए १० लीटर के ५ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किये गये।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद